कर्नल सोफिया पर बयान विवाद: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंत्री विजय शाह से मांगी रिपोर्ट

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की, जिसे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश संगठन से इस मामले पर तत्काल रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने?

सोमवार को इंदौर के महू में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कहा—
जिन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी।”
इतना ही नहीं, उन्होंने एक और विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा, तुम्हारे समाज की बहन तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।”

उनके इस बयान को सिर्फ अमर्यादित माना गया, बल्कि इसे राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद आपत्तिजनक बताया जा रहा है।

विवाद बढ़ा तो मांगी माफी

विवाद तूल पकड़ने के बाद विजय शाह पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मिलने पहुंचे। बंद कमरे में हुई इस बातचीत के बाद विजय शाह ने माफी मांगते हुए कहा, मैं अपने बयान को लेकर खेद व्यक्त करता हूं। यदि किसी की भावना आहत हुई है तो मैं दस बार माफी मांगता हूं।”

पार्टी नेतृत्व की सख्ती

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश नेतृत्व से स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन इस प्रकार के बयान को लेकर शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रहा है, और मंत्री विजय शाह के मामले में भी इसी मापदंड को अपनाया जाएगा।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

विपक्षी दलों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस और अन्य दलों ने महिला सम्मान को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाए हैं और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी यह बयान व्यापक आलोचना का विषय बना हुआ है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

कर्नल सोफिया पर बयान विवाद: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंत्री विजय शाह से मांगी रिपोर्ट

Bhopal, MP

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश संगठन से इस मामले पर तत्काल रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने?

सोमवार को इंदौर के महू में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कहा—
जिन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी।”
इतना ही नहीं, उन्होंने एक और विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा, तुम्हारे समाज की बहन तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।”

उनके इस बयान को सिर्फ अमर्यादित माना गया, बल्कि इसे राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद आपत्तिजनक बताया जा रहा है।

विवाद बढ़ा तो मांगी माफी

विवाद तूल पकड़ने के बाद विजय शाह पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मिलने पहुंचे। बंद कमरे में हुई इस बातचीत के बाद विजय शाह ने माफी मांगते हुए कहा, मैं अपने बयान को लेकर खेद व्यक्त करता हूं। यदि किसी की भावना आहत हुई है तो मैं दस बार माफी मांगता हूं।”

पार्टी नेतृत्व की सख्ती

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश नेतृत्व से स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन इस प्रकार के बयान को लेकर शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रहा है, और मंत्री विजय शाह के मामले में भी इसी मापदंड को अपनाया जाएगा।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

विपक्षी दलों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस और अन्य दलों ने महिला सम्मान को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाए हैं और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी यह बयान व्यापक आलोचना का विषय बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/statement-controversy-on-colonel-sophia-bjp-president-jp-nadda-sought/article-20835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.