वीर शिवाजी के पुत्र पर बनी फिल्म 'छावा' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, मोहन यादव ने की घोषणा

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीर शिवाजी के पुत्र संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म को मध्य प्रदेश में किया टैक्स फ्री.

वीर शिवाजी के पुत्र संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसकी घोषणा बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की है. मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने के बाद सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में इसकी टिकट सस्ती होगी. जिससे अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखकर संभाजी के जीवन के बारे में जान सकेंगे.

मध्य प्रदेश में छावा फिल्म टैक्स फ्री

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "हमारे लिए महाराज शिवाजी के पुत्र संभाजी ने भी अपने जीवन में तमाम यातनाएं सहकर के देश के लिए अपने प्राण दिए. छावा नाम की पिक्चर बनी है तो इस पर टैक्स क्यों लेना चाहिए. इसलिए महाराज छत्रपति शिवाजी की जंयती पर छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करते हैं. जो भी छावा पिक्चर देखने जाएगा उसको महाराज शिवाजी के पुत्र संभाजी के जीवन से परिचय कराने के लिए इसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करते हैं."

    मुख्य भूमिका में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना

    छावा फिल्म संभाजी के जीवन पर आधारित है. इसमें फिल्म अभिनेता और निर्देशक विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं इसमें अभिनेता अक्षय खन्ना खलनायक की भूमिका में हैं. वो इस फिल्म में औरंगजेब के किरदार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने के लिए लंबे समय से हिंदू संगठन मांग कर रहे थे.

    फिल्म में दिखाया मुगलों का अत्याचार

    इस फिल्म में मुगलों द्वारा किए गए अत्याचार को दिखाया गया है. इसकी जहां एक ओर काफी तारीफ हो रही है वहीं सिनेमाहाल में दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इधर फिल्म को लेकर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं. कुछ अल्पसंख्यक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. गुजरात में एक दर्शक ने इस फिल्म में मुगलों के किए गए अत्याचार को देखकर मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन ही फाड़ दी.

    3 दिन में 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई

    इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 37 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 49.50 करोड़ रुपये रहा. यानि इस फिल्म ने 3 दिन में ही 117 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. यह फिल्म विक्की कौशल के कैरियर की सबसे सफल फिल्म है. बॉक्स ऑफिस में आते ही उनकी किसी भी फिल्म ने अब तक छावा जैसा बिजनेस नहीं किया.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

    वीर शिवाजी के पुत्र पर बनी फिल्म 'छावा' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, मोहन यादव ने की घोषणा

    BHOPAL, MP

    वीर शिवाजी के पुत्र संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसकी घोषणा बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की है. मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने के बाद सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में इसकी टिकट सस्ती होगी. जिससे अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखकर संभाजी के जीवन के बारे में जान सकेंगे.

    मध्य प्रदेश में छावा फिल्म टैक्स फ्री

    सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "हमारे लिए महाराज शिवाजी के पुत्र संभाजी ने भी अपने जीवन में तमाम यातनाएं सहकर के देश के लिए अपने प्राण दिए. छावा नाम की पिक्चर बनी है तो इस पर टैक्स क्यों लेना चाहिए. इसलिए महाराज छत्रपति शिवाजी की जंयती पर छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करते हैं. जो भी छावा पिक्चर देखने जाएगा उसको महाराज शिवाजी के पुत्र संभाजी के जीवन से परिचय कराने के लिए इसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करते हैं."

      मुख्य भूमिका में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना

      छावा फिल्म संभाजी के जीवन पर आधारित है. इसमें फिल्म अभिनेता और निर्देशक विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं इसमें अभिनेता अक्षय खन्ना खलनायक की भूमिका में हैं. वो इस फिल्म में औरंगजेब के किरदार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने के लिए लंबे समय से हिंदू संगठन मांग कर रहे थे.

      फिल्म में दिखाया मुगलों का अत्याचार

      इस फिल्म में मुगलों द्वारा किए गए अत्याचार को दिखाया गया है. इसकी जहां एक ओर काफी तारीफ हो रही है वहीं सिनेमाहाल में दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इधर फिल्म को लेकर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं. कुछ अल्पसंख्यक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. गुजरात में एक दर्शक ने इस फिल्म में मुगलों के किए गए अत्याचार को देखकर मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन ही फाड़ दी.

      3 दिन में 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई

      इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 37 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 49.50 करोड़ रुपये रहा. यानि इस फिल्म ने 3 दिन में ही 117 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. यह फिल्म विक्की कौशल के कैरियर की सबसे सफल फिल्म है. बॉक्स ऑफिस में आते ही उनकी किसी भी फिल्म ने अब तक छावा जैसा बिजनेस नहीं किया.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tax-free-mohan-yadav-announced-in-the-film-chhawa-madhya/article-10825

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.