आधे मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की हलचल, कई जिलों में तेज आंधी-बूंदाबांदी के आसार, जानें कहां पड़ेगी लू

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में इस समय प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं।

लगातार बदलते मौसम ने लोगों को गर्मी से आंशिक राहत दी है, लेकिन उमस और तेज हवाओं ने परेशानियों में इज़ाफा कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

 किन जिलों में हो सकती है बारिश?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्यप्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिससे अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। जिन जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावी रहेगा, उनमें शामिल हैं:

  • मालवा और महाकौशल क्षेत्र:
    भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, सिवनी, कटनी, अनूपपुर, डिंडोरी, रीवा, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा।

  • मध्य-उत्तर मध्यप्रदेश के ज़िले:
    रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, शिवपुरी, सीहोर, देवास, आगर-मालवा, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच।

इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

 इन जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट:

प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों — नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में तेज आंधी का खतरा बना हुआ है। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी:

वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे ज़िलों में गर्म हवाएं चलने की वजह से लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 खजुराहो में सबसे अधिक तापमान:

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी दर्ज की गई, जिसमें छतरपुर के खजुराहो में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नौगांव में 45 डिग्री, ग्वालियर में 44.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत दी।

अरब सागर से सिस्टम एक्टिव:

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बना सिस्टम प्री-मानसून को सक्रिय कर रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

क्या करें, क्या करें:

  • जिन इलाकों में तेज आंधी या लू का अलर्ट है, वहां बिना जरूरत के घर से बाहर निकलें।

  • बिजली के खंभों, पेड़ों और अस्थायी ढांचों से दूर रहें।

  • लू से बचने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं।

  • बारिश संभावित क्षेत्रों में छतरी या रेनकोट साथ रखें

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

आधे मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की हलचल, कई जिलों में तेज आंधी-बूंदाबांदी के आसार, जानें कहां पड़ेगी लू

BHOPAL, MP

लगातार बदलते मौसम ने लोगों को गर्मी से आंशिक राहत दी है, लेकिन उमस और तेज हवाओं ने परेशानियों में इज़ाफा कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

 किन जिलों में हो सकती है बारिश?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्यप्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिससे अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। जिन जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावी रहेगा, उनमें शामिल हैं:

  • मालवा और महाकौशल क्षेत्र:
    भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, सिवनी, कटनी, अनूपपुर, डिंडोरी, रीवा, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा।

  • मध्य-उत्तर मध्यप्रदेश के ज़िले:
    रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, शिवपुरी, सीहोर, देवास, आगर-मालवा, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच।

इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

 इन जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट:

प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों — नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में तेज आंधी का खतरा बना हुआ है। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी:

वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे ज़िलों में गर्म हवाएं चलने की वजह से लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 खजुराहो में सबसे अधिक तापमान:

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी दर्ज की गई, जिसमें छतरपुर के खजुराहो में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नौगांव में 45 डिग्री, ग्वालियर में 44.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत दी।

अरब सागर से सिस्टम एक्टिव:

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बना सिस्टम प्री-मानसून को सक्रिय कर रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

क्या करें, क्या करें:

  • जिन इलाकों में तेज आंधी या लू का अलर्ट है, वहां बिना जरूरत के घर से बाहर निकलें।

  • बिजली के खंभों, पेड़ों और अस्थायी ढांचों से दूर रहें।

  • लू से बचने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं।

  • बारिश संभावित क्षेत्रों में छतरी या रेनकोट साथ रखें

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/half-of-the-pre-monsoon-stir-in-madhya-pradesh-in-many/article-21633

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.