IPL 2025: राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर किया शानदार प्रदर्शन, वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी

Sports

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टीम ने निर्धारित 188 रन के लक्ष्य को केवल 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए थे। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

राजस्थान की जीत में ध्रुव जुरेल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर अपनी टीम को विजय दिलाई। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 41 रन की अच्छी पारी खेली। सूर्यवंशी और सैमसन ने 98 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 36 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी। गेंदबाजी में राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट झटके।

चेन्नई की ओर से कप्तान एमएस धोनी ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए। इस मैच में धोनी ने अपने टी-20 करियर में 350 छक्के पूरे करने का भी महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। टीम के अन्य बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और आयुष म्हात्रे ने 43 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट लेकर अपनी टीम की मदद की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025: राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर किया शानदार प्रदर्शन, वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी

Sports

राजस्थान की जीत में ध्रुव जुरेल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर अपनी टीम को विजय दिलाई। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 41 रन की अच्छी पारी खेली। सूर्यवंशी और सैमसन ने 98 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 36 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी। गेंदबाजी में राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट झटके।

चेन्नई की ओर से कप्तान एमएस धोनी ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए। इस मैच में धोनी ने अपने टी-20 करियर में 350 छक्के पूरे करने का भी महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। टीम के अन्य बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और आयुष म्हात्रे ने 43 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट लेकर अपनी टीम की मदद की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2025-rajasthan-performed-brilliantly-by-defeating-chennai-by-6/article-21619

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.