दो दिवसीय दौरे पर वेकोलि पहुंचे कोयला मंत्रालय के सह सचिव, समीक्षा बैठक में दिए कार्यक्षमता बढ़ाने के सुझाव

JAGRAN DESK

भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के सह सचिव लखपत सिंह चौधरी 19 और 20 मई 2025 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के दौरे पर रहे।

दौरे के पहले दिन उन्होंने वेकोलि मुख्यालय में कंपनी के कार्यों की समीक्षा की और प्रबंधन को तकनीक के उन्नत उपयोग के माध्यम से देश की ऊर्जा आपूर्ति में और अधिक योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

समीक्षा बैठक के दौरान चौधरी ने कोयला उत्पादन, उत्पादकता, खनन क्षेत्र में सुरक्षा, कोयले की गुणवत्ता तथा नवाचार की दिशा में ठोस पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लाभप्रदता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने वेकोलि द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के कार्यों की भी सराहना की।

बैठक की अध्यक्षता वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने की, जिन्होंने कंपनी की प्रमुख गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इस मौके पर निदेशक (तकनीकी-संचालन)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत चौधरी ने मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उमरेड क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने एमकेडी-3 दिनेश खदान और फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का जायजा लिया। उन्होंने प्रबंधन से विस्तृत चर्चा कर प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उपायों पर सुझाव दिए।

दौरे के दूसरे दिन, चौधरी नागपुर क्षेत्र की सावनेर भूमिगत खदान और इको पार्क का भी निरीक्षण करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

दो दिवसीय दौरे पर वेकोलि पहुंचे कोयला मंत्रालय के सह सचिव, समीक्षा बैठक में दिए कार्यक्षमता बढ़ाने के सुझाव

JAGRAN DESK

दौरे के पहले दिन उन्होंने वेकोलि मुख्यालय में कंपनी के कार्यों की समीक्षा की और प्रबंधन को तकनीक के उन्नत उपयोग के माध्यम से देश की ऊर्जा आपूर्ति में और अधिक योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

समीक्षा बैठक के दौरान चौधरी ने कोयला उत्पादन, उत्पादकता, खनन क्षेत्र में सुरक्षा, कोयले की गुणवत्ता तथा नवाचार की दिशा में ठोस पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लाभप्रदता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने वेकोलि द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के कार्यों की भी सराहना की।

बैठक की अध्यक्षता वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने की, जिन्होंने कंपनी की प्रमुख गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इस मौके पर निदेशक (तकनीकी-संचालन)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत चौधरी ने मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उमरेड क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने एमकेडी-3 दिनेश खदान और फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का जायजा लिया। उन्होंने प्रबंधन से विस्तृत चर्चा कर प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उपायों पर सुझाव दिए।

दौरे के दूसरे दिन, चौधरी नागपुर क्षेत्र की सावनेर भूमिगत खदान और इको पार्क का भी निरीक्षण करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/suggestions-to-increase-the-efficiency-in-the-co-secretary-review/article-21579

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.