छत्तीसगढ़ को मिला रेल विकास का तोहफा, 5 अमृत भारत स्टेशन लोकार्पित होंगे.... जाने और क्या ख़ास

Raipur, CG

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देशभर के 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के भिलाई, उरकुरा, भानुप्रतापपुर, डोंगरगढ़ और अंबिकापुर स्टेशन शामिल हैं।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उरकुरा स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र भेजकर केवल उन्हें समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया, बल्कि रेलवे विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना भी की। ज्ञात हो कि अग्रवाल ने रेलवे सुविधाओं में सुधार हेतु मंत्री से लगातार पत्राचार किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात तय

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आमंत्रण पर दिल्ली रवाना हुए। वे वहां पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक में भाग लेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। बघेल इस समय पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

सुशासन तिहार के तहत CM साय का आकस्मिक जिला दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत जिलों के अचानक निरीक्षण दौरे पर रहेंगे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजे रवाना होगा और वे किसी भी जिले में बिना पूर्व सूचना के पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे। वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। अब तक सीएम साय 20 से अधिक स्थानों पर दौरा कर चुके हैं।

बलौदाबाजार जाएंगे राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा, करेंगे कार्यशाला और शिविरों का निरीक्षण

राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा आज बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे रायपुर से रवाना होकर वहां आयोजित "10 नई क्रांतियां" विषयक रजिस्ट्री कार्यशाला में भाग लेंगे। साथ ही वे विभिन्न ग्राम पंचायतों में समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे और एयर शो का उद्घाटन भी करेंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला:
    ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की मूर्ति अनावरण एवं गुरुमंडप लोकार्पण समारोह। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सुबह 11 बजे काशी से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचेंगे।

  • एक शाम देश के वीर जवानों के नाम:
    सिविल लाइन सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा देशभक्ति गीतों की संध्या, रोटरी क्लब जलविहार कॉलोनी, शाम 5 से 7 बजे तक।

  • थायराइड जागरूकता शिविर:
    आयुर्वेद पंचकर्म संस्था द्वारा महिमा विहार कॉलोनी, सुंदरनगर, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक।

  • ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर:
    शदाणी दरबार तीर्थ, शदाणी नगर लालपुर में प्रातः 9 बजे से।

  • पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण:
    महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, नगर घड़ी चौक के समीप, सुबह 7 से 10 और शाम 5 से रात 8 बजे तक। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति एवं राजभाषा विभाग द्वारा किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ को मिला रेल विकास का तोहफा, 5 अमृत भारत स्टेशन लोकार्पित होंगे.... जाने और क्या ख़ास

Raipur, CG

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उरकुरा स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र भेजकर केवल उन्हें समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया, बल्कि रेलवे विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना भी की। ज्ञात हो कि अग्रवाल ने रेलवे सुविधाओं में सुधार हेतु मंत्री से लगातार पत्राचार किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात तय

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आमंत्रण पर दिल्ली रवाना हुए। वे वहां पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक में भाग लेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। बघेल इस समय पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

सुशासन तिहार के तहत CM साय का आकस्मिक जिला दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत जिलों के अचानक निरीक्षण दौरे पर रहेंगे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजे रवाना होगा और वे किसी भी जिले में बिना पूर्व सूचना के पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे। वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। अब तक सीएम साय 20 से अधिक स्थानों पर दौरा कर चुके हैं।

बलौदाबाजार जाएंगे राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा, करेंगे कार्यशाला और शिविरों का निरीक्षण

राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा आज बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे रायपुर से रवाना होकर वहां आयोजित "10 नई क्रांतियां" विषयक रजिस्ट्री कार्यशाला में भाग लेंगे। साथ ही वे विभिन्न ग्राम पंचायतों में समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे और एयर शो का उद्घाटन भी करेंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला:
    ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की मूर्ति अनावरण एवं गुरुमंडप लोकार्पण समारोह। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सुबह 11 बजे काशी से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचेंगे।

  • एक शाम देश के वीर जवानों के नाम:
    सिविल लाइन सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा देशभक्ति गीतों की संध्या, रोटरी क्लब जलविहार कॉलोनी, शाम 5 से 7 बजे तक।

  • थायराइड जागरूकता शिविर:
    आयुर्वेद पंचकर्म संस्था द्वारा महिमा विहार कॉलोनी, सुंदरनगर, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक।

  • ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर:
    शदाणी दरबार तीर्थ, शदाणी नगर लालपुर में प्रातः 9 बजे से।

  • पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण:
    महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, नगर घड़ी चौक के समीप, सुबह 7 से 10 और शाम 5 से रात 8 बजे तक। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति एवं राजभाषा विभाग द्वारा किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-gets-gift-of-railway-development-5-amrit-bharat-station/article-21643

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.