श्योपुर में त्रिपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, श्मशान पर नहीं है टीनशेड; ग्रामीण बोले- सम्मान से विदाई भी नहीं मिलती

Sheopur, MP

जिले के विजयपुर जनपद के ग्राम बिचपुरी में एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान बरसात में त्रिपाल तानकर चिता जलाई गई। श्मशान घाट पर टीनशेड जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने के कारण परिजन बारिश में भीगते हुए चिता के पास खड़े रहे और त्रिपाल पकड़े रहे।

 यह दृश्य न केवल ग्रामीणों की कठिनाई को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता पर भी सवाल उठाता है।

क्या है पूरा मामला?
मंगलवार को गांव निवासी प्रेम कुशवाहा (45) का निधन हुआ। परिजन पारंपरिक श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करने पहुंचे, लेकिन बारिश के कारण चारों तरफ कीचड़ और जलभराव हो गया। चूंकि श्मशान स्थल पर कोई शेड नहीं था, इसलिए मजबूरन प्लास्टिक की त्रिपाल तानकर चिता जलाई गई।

वीडियो वायरल, भीगे कपड़ों में दिखे परिजन
गुरुवार को इस घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें ग्रामीण भीगे कपड़ों में चिता के आसपास खड़े दिखाई दिए। चिता जल रही थी और लोग बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल थामे हुए थे।

ग्रामीण बोले- वर्षों से कर रहे हैं मांग
स्थानीय लोगों अमन शर्मा, राजीव यादव, रामेश्वर बैरवा और अन्य ने बताया कि वे वर्षों से श्मशान घाट पर टीनशेड बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही शेड व श्मशान तक पक्की सड़क की मांग की है।

संवेदनशील स्थिति का प्रतीक बनी यह घटना
यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक अनदेखी को उजागर करती है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसर पर भी लोगों को सम्मानपूर्वक विदाई देने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

श्योपुर में त्रिपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, श्मशान पर नहीं है टीनशेड; ग्रामीण बोले- सम्मान से विदाई भी नहीं मिलती

Sheopur, MP

 यह दृश्य न केवल ग्रामीणों की कठिनाई को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता पर भी सवाल उठाता है।

क्या है पूरा मामला?
मंगलवार को गांव निवासी प्रेम कुशवाहा (45) का निधन हुआ। परिजन पारंपरिक श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करने पहुंचे, लेकिन बारिश के कारण चारों तरफ कीचड़ और जलभराव हो गया। चूंकि श्मशान स्थल पर कोई शेड नहीं था, इसलिए मजबूरन प्लास्टिक की त्रिपाल तानकर चिता जलाई गई।

वीडियो वायरल, भीगे कपड़ों में दिखे परिजन
गुरुवार को इस घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें ग्रामीण भीगे कपड़ों में चिता के आसपास खड़े दिखाई दिए। चिता जल रही थी और लोग बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल थामे हुए थे।

ग्रामीण बोले- वर्षों से कर रहे हैं मांग
स्थानीय लोगों अमन शर्मा, राजीव यादव, रामेश्वर बैरवा और अन्य ने बताया कि वे वर्षों से श्मशान घाट पर टीनशेड बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही शेड व श्मशान तक पक्की सड़क की मांग की है।

संवेदनशील स्थिति का प्रतीक बनी यह घटना
यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक अनदेखी को उजागर करती है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसर पर भी लोगों को सम्मानपूर्वक विदाई देने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-funeral-under-tripal-in-sheopur-is-not-at-the/article-29420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.