पत्नी और बेटे की पिटाई से किसान की मौत: एक्सीडेंट बताकर अस्पताल पहुंचा बेटा गिरफ्तार, मां अब भी फरार

Betul, MP

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतलाई में एक किसान की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पहले यह मामला सड़क हादसे का बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि किसान की मौत परिजनों द्वारा की गई पिटाई से हुई थी। मृतक के बेटे पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पत्नी रमा बाई फरार है।

मरने से पहले खुद किया आरोप

मृतक किसान अनुनाथ कोसे (45) ने अपनी मृत्यु से पहले ही अस्पताल में बताया था कि उसे उसकी पत्नी और बेटे ने पीटा है। इसके बावजूद, बेटा पंकज उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराता रहा ताकि किसी को शक न हो।

खुद ही अस्पताल पहुंचाया था ताकि छुपा सके सच्चाई

30 जून को हुई इस घटना के बाद पंकज ने मृतक की भाभी कमला कोसे को फोन कर बताया कि अनुनाथ का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें मुलताई बस स्टैंड के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब कमला 1 जुलाई को अस्पताल पहुंचीं, तो घायल अनुनाथ ने स्वयं बताया कि उसे बेटे और पत्नी ने पीटा है।

इलाज के दौरान हुई मौत, अंत्येष्टि नहीं

अनुनाथ को बाद में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन पारिवारिक कारणों से अब तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।

हत्या का मामला दर्ज, महिला आरोपी फरार

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना के अनुसार, मामले को अब हत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में है, जबकि पत्नी रमा बाई की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह एक सोची-समझी योजना थी, जिसमें पिटाई के बाद बेटे ने खुद ही इलाज करवाकर संदेह को दूर करने की कोशिश की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी और बेटे की पिटाई से किसान की मौत: एक्सीडेंट बताकर अस्पताल पहुंचा बेटा गिरफ्तार, मां अब भी फरार

Betul, MP

पहले यह मामला सड़क हादसे का बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि किसान की मौत परिजनों द्वारा की गई पिटाई से हुई थी। मृतक के बेटे पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पत्नी रमा बाई फरार है।

मरने से पहले खुद किया आरोप

मृतक किसान अनुनाथ कोसे (45) ने अपनी मृत्यु से पहले ही अस्पताल में बताया था कि उसे उसकी पत्नी और बेटे ने पीटा है। इसके बावजूद, बेटा पंकज उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराता रहा ताकि किसी को शक न हो।

खुद ही अस्पताल पहुंचाया था ताकि छुपा सके सच्चाई

30 जून को हुई इस घटना के बाद पंकज ने मृतक की भाभी कमला कोसे को फोन कर बताया कि अनुनाथ का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें मुलताई बस स्टैंड के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब कमला 1 जुलाई को अस्पताल पहुंचीं, तो घायल अनुनाथ ने स्वयं बताया कि उसे बेटे और पत्नी ने पीटा है।

इलाज के दौरान हुई मौत, अंत्येष्टि नहीं

अनुनाथ को बाद में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन पारिवारिक कारणों से अब तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।

हत्या का मामला दर्ज, महिला आरोपी फरार

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना के अनुसार, मामले को अब हत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में है, जबकि पत्नी रमा बाई की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह एक सोची-समझी योजना थी, जिसमें पिटाई के बाद बेटे ने खुद ही इलाज करवाकर संदेह को दूर करने की कोशिश की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-son-of-the-farmer-reached-the-hospital-due-to/article-26288

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.