भोपाल: सुभाष कॉलोनी में शिवभक्ति की अनूठी मिसाल, 11,000 पार्थिव शिवलिंग से हुआ महाकाल का पूजन

BHOPAL, MP

सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ भव्य पूजन; श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

श्रावण मास के पावन द्वितीय सोमवार पर राजधानी भोपाल के सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी हनुमान मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपरा का अद्वितीय संगम देखने को मिला। इस अवसर पर 11,000 पार्थिव शिवलिंगों से बाबा महाकाल का भव्य पूजन और अभिषेक वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल दुबे द्वारा पूर्ण वैदिक परंपरा और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन और अभिषेक किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से मिट्टी के शिवलिंगों का निर्माण प्रारंभ हो जाता है, जिसके लिए समिति विशेष रूप से शुद्ध मिट्टी तैयार करती है।

श्रावण के अंतिम सोमवार पर 12 ज्योतिर्लिंगों का होगा निर्माण, उज्जैन से आएंगे ब्राह्मण दल

पंडित  राकेश चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को एक विशेष आयोजन रखा गया है, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंगों एवं बाबा महाकाल का पार्थिव निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर उज्जैन से आमंत्रित ब्राह्मणों द्वारा पारंपरिक भस्म आरती संपन्न कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर जैसी अनुभूति प्राप्त हो सकेगी।

महिलाओं की विशेष सहभागिता, धर्म-अनुष्ठान में दिखाई आस्था की शक्ति

इस धार्मिक अनुष्ठान में कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं ने अत्यंत श्रद्धा और समर्पण के साथ भाग लिया। उन्होंने अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर, मंत्रों के साथ जल, दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक कर भगवान शिव से लोक कल्याण की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने बनाया आयोजन को ऐतिहासिक

इस अवसर पर कॉलोनी निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र पटेल के अलावा श्रीकांत अवस्थी, राम रतन बघेल, धीरेंद्र सिंह चौहान, राम सिंह रघुवंशी, ओंकार साहू, प्रेम नारायण कपूर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन, शंखध्वनि और 'हर हर महादेव' के जयघोषों से मंदिर परिसर शिवमय हो गया।

शिवभक्ति और श्रावण की परंपरा का समरस संगम

भोपाल में आयोजित यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से अद्वितीय रहा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रेरणादायी रहा। श्रद्धा, सेवा और संस्कार की त्रिवेणी में डूबे इस अनुष्ठान ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि श्रावण मास शिव उपासना का केवल समय नहीं, बल्कि आत्मा के शुद्धिकरण का पावन पर्व है।

........................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल: सुभाष कॉलोनी में शिवभक्ति की अनूठी मिसाल, 11,000 पार्थिव शिवलिंग से हुआ महाकाल का पूजन

BHOPAL, MP

श्रावण मास के पावन द्वितीय सोमवार पर राजधानी भोपाल के सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी हनुमान मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपरा का अद्वितीय संगम देखने को मिला। इस अवसर पर 11,000 पार्थिव शिवलिंगों से बाबा महाकाल का भव्य पूजन और अभिषेक वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल दुबे द्वारा पूर्ण वैदिक परंपरा और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन और अभिषेक किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से मिट्टी के शिवलिंगों का निर्माण प्रारंभ हो जाता है, जिसके लिए समिति विशेष रूप से शुद्ध मिट्टी तैयार करती है।

श्रावण के अंतिम सोमवार पर 12 ज्योतिर्लिंगों का होगा निर्माण, उज्जैन से आएंगे ब्राह्मण दल

पंडित  राकेश चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को एक विशेष आयोजन रखा गया है, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंगों एवं बाबा महाकाल का पार्थिव निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर उज्जैन से आमंत्रित ब्राह्मणों द्वारा पारंपरिक भस्म आरती संपन्न कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर जैसी अनुभूति प्राप्त हो सकेगी।

महिलाओं की विशेष सहभागिता, धर्म-अनुष्ठान में दिखाई आस्था की शक्ति

इस धार्मिक अनुष्ठान में कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं ने अत्यंत श्रद्धा और समर्पण के साथ भाग लिया। उन्होंने अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर, मंत्रों के साथ जल, दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक कर भगवान शिव से लोक कल्याण की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने बनाया आयोजन को ऐतिहासिक

इस अवसर पर कॉलोनी निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र पटेल के अलावा श्रीकांत अवस्थी, राम रतन बघेल, धीरेंद्र सिंह चौहान, राम सिंह रघुवंशी, ओंकार साहू, प्रेम नारायण कपूर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन, शंखध्वनि और 'हर हर महादेव' के जयघोषों से मंदिर परिसर शिवमय हो गया।

शिवभक्ति और श्रावण की परंपरा का समरस संगम

भोपाल में आयोजित यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से अद्वितीय रहा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रेरणादायी रहा। श्रद्धा, सेवा और संस्कार की त्रिवेणी में डूबे इस अनुष्ठान ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि श्रावण मास शिव उपासना का केवल समय नहीं, बल्कि आत्मा के शुद्धिकरण का पावन पर्व है।

........................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-unique-example-of-shiv-bhakti-in-bhopal-subhash-colony/article-28333

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.