सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से कार में दुष्कर्म, आरोपी अफसर अमरकंटक ले जाकर किया कुकर्म

Jabalpur, MP

On

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पंचायत विभाग के एक सहायक अभियंता (Assistant Engineer) पंकज सिंह परिहार पर 35 वर्षीय महिला से कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डिंडौरी बुलाया और फिर अमरकंटक ले जाकर कार में उसके साथ जबरदस्ती की।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पंकज सिंह परिहार और पीड़िता के बीच कुछ समय से बातचीत हो रही थी। महिला को सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश थी, जिसे देखते हुए आरोपी ने पंचायत विभाग में खाली पदों की बात करते हुए महिला को मिलने के लिए बुलाया। शनिवार की सुबह पीड़िता एक्टिवा से दीनदयाल बस स्टैंड पहुंची, जहां से वह डिंडौरी के लिए रवाना हुई।

डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि जिस वरिष्ठ अधिकारी से मिलवाना है वह अमरकंटक में हैं। इसके बाद वह महिला को अपनी निजी कार (MP 04 CW 8866) में बिठाकर अमरकंटक ले गया। वहां पहुंचने के बावजूद आरोपी ने किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं करवाई और बातों में उलझाकर समय व्यतीत करता रहा। शाम होते-होते उसने महिला से कहा कि वह जबलपुर जा रहा है, रास्ते में उसे भी छोड़ देगा।

कार में ही की दरिंदगी
जबलपुर लौटते समय कुंडम क्षेत्र में आरोपी ने रास्ते में शराब पी और कार को सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य के बाद आरोपी ने महिला को जबलपुर के बस स्टैंड के पास उतार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

पीड़िता ने साहस दिखाते हुए देर रात कुंडम थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। रविवार को जब पंकज सिंह परिहार जबलपुर से अपने परिवार के साथ शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व में भी आरोपी पर हैं मामले दर्ज
कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पंकज सिंह परिहार पर पूर्व में भी छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोपों के केस दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों की भी दोबारा जांच कर रही है।

इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर महिलाएं रोजगार की आस में अधिकारियों पर भरोसा करती हैं, वहीं कुछ भ्रष्ट और विकृत मानसिकता के लोग उस विश्वास को ठेस पहुंचा रहे हैं। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम सजा सुनिश्चित करना भी अब समय की मांग है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से कार में दुष्कर्म, आरोपी अफसर अमरकंटक ले जाकर किया कुकर्म

Jabalpur, MP

जानकारी के अनुसार, आरोपी पंकज सिंह परिहार और पीड़िता के बीच कुछ समय से बातचीत हो रही थी। महिला को सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश थी, जिसे देखते हुए आरोपी ने पंचायत विभाग में खाली पदों की बात करते हुए महिला को मिलने के लिए बुलाया। शनिवार की सुबह पीड़िता एक्टिवा से दीनदयाल बस स्टैंड पहुंची, जहां से वह डिंडौरी के लिए रवाना हुई।

डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि जिस वरिष्ठ अधिकारी से मिलवाना है वह अमरकंटक में हैं। इसके बाद वह महिला को अपनी निजी कार (MP 04 CW 8866) में बिठाकर अमरकंटक ले गया। वहां पहुंचने के बावजूद आरोपी ने किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं करवाई और बातों में उलझाकर समय व्यतीत करता रहा। शाम होते-होते उसने महिला से कहा कि वह जबलपुर जा रहा है, रास्ते में उसे भी छोड़ देगा।

कार में ही की दरिंदगी
जबलपुर लौटते समय कुंडम क्षेत्र में आरोपी ने रास्ते में शराब पी और कार को सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य के बाद आरोपी ने महिला को जबलपुर के बस स्टैंड के पास उतार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

पीड़िता ने साहस दिखाते हुए देर रात कुंडम थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। रविवार को जब पंकज सिंह परिहार जबलपुर से अपने परिवार के साथ शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व में भी आरोपी पर हैं मामले दर्ज
कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पंकज सिंह परिहार पर पूर्व में भी छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोपों के केस दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों की भी दोबारा जांच कर रही है।

इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर महिलाएं रोजगार की आस में अधिकारियों पर भरोसा करती हैं, वहीं कुछ भ्रष्ट और विकृत मानसिकता के लोग उस विश्वास को ठेस पहुंचा रहे हैं। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम सजा सुनिश्चित करना भी अब समय की मांग है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-woman-was-misunderstood-by-taking-a-woman-in-a/article-21435

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.