त्रिवेणी नदी में कावड़ भरने गए दो बच्चों की डूबकर मौत: गहराई बनी काल, ग्रामीण बोले- सुरक्षा इंतजाम नाकाफी

Ashoknagar, MP

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कावड़ भरने त्रिवेणी संगम पहुंचे दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान 16 वर्षीय सौरभ लोधी और 9 वर्षीय आरुषी साहू के रूप में हुई है, जो दियाधरी गांव से अपने परिवार के साथ जल भरने आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दोनों बच्चे पानी में उतरते ही गहराई में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण समय पर निकालना संभव नहीं हो सका। दोनों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर मौके पर पहुंचीं। दोनों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी दिखी। उनका कहना है कि श्रावण सोमवार को त्रिवेणी में भारी भीड़ रहती है, फिर भी यहां एसडीईआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की कोई तैनाती नहीं थी। अगर गोताखोर और राहत टीम मौके पर तैनात होती, तो शायद बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार शंभू मीणा और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्रावण जैसे संवेदनशील अवसरों पर नदी किनारे एसडीईआरएफ की स्थायी या अस्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

त्रिवेणी नदी में कावड़ भरने गए दो बच्चों की डूबकर मौत: गहराई बनी काल, ग्रामीण बोले- सुरक्षा इंतजाम नाकाफी

Ashoknagar, MP

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दोनों बच्चे पानी में उतरते ही गहराई में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण समय पर निकालना संभव नहीं हो सका। दोनों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर मौके पर पहुंचीं। दोनों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी दिखी। उनका कहना है कि श्रावण सोमवार को त्रिवेणी में भारी भीड़ रहती है, फिर भी यहां एसडीईआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की कोई तैनाती नहीं थी। अगर गोताखोर और राहत टीम मौके पर तैनात होती, तो शायद बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार शंभू मीणा और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्रावण जैसे संवेदनशील अवसरों पर नदी किनारे एसडीईआरएफ की स्थायी या अस्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-children-who-went-to-fill-kavad-in-the-triveni/article-28343

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.