ग्वालियर के नर्सिंग कॉलेज में पेपर गड़बड़ी से हंगामा, छात्रों और प्रबंधन में तीखी झड़प

Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित हजीरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित महाराजा मानसिंह कॉलेज में गुरुवार को नर्सिंग परीक्षा के दौरान भारी हंगामा हुआ। जीएनएम (GNM) छात्रों को गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने से नाराज परीक्षार्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

 बताया जा रहा है कि सत्र 2022-23 के GNM छात्रों को परीक्षा के दौरान ऐसा पेपर थमा दिया गया, जिसमें एक तरफ GNM और दूसरी तरफ ANM के सवाल छपे थे। इस लापरवाही से दो परीक्षा कक्षों में परीक्षा दे रहे लगभग 150 से अधिक छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई।

छात्रों के विरोध पर परीक्षा केंद्र प्रभारी ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसकी मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

छात्रों के समर्थन में पहुंचे नर्सिंग छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर को भी पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है और परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, नर्सिंग काउंसिल की नई प्रणाली के तहत प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजे जाते हैं और कॉलेज प्रशासन उन्हें प्रिंट कर छात्रों को वितरित करता है। इसी प्रक्रिया में घोर लापरवाही बरती गई और प्रश्नपत्र की दो अलग-अलग शाखाओं को एक साथ प्रिंट कर दिया गया।

अब छात्रों को उम्मीद है कि नर्सिंग काउंसिल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनः परीक्षा की घोषणा करेगी और जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर के नर्सिंग कॉलेज में पेपर गड़बड़ी से हंगामा, छात्रों और प्रबंधन में तीखी झड़प

Gwalior

 बताया जा रहा है कि सत्र 2022-23 के GNM छात्रों को परीक्षा के दौरान ऐसा पेपर थमा दिया गया, जिसमें एक तरफ GNM और दूसरी तरफ ANM के सवाल छपे थे। इस लापरवाही से दो परीक्षा कक्षों में परीक्षा दे रहे लगभग 150 से अधिक छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई।

छात्रों के विरोध पर परीक्षा केंद्र प्रभारी ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसकी मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

छात्रों के समर्थन में पहुंचे नर्सिंग छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर को भी पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है और परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, नर्सिंग काउंसिल की नई प्रणाली के तहत प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजे जाते हैं और कॉलेज प्रशासन उन्हें प्रिंट कर छात्रों को वितरित करता है। इसी प्रक्रिया में घोर लापरवाही बरती गई और प्रश्नपत्र की दो अलग-अलग शाखाओं को एक साथ प्रिंट कर दिया गया।

अब छात्रों को उम्मीद है कि नर्सिंग काउंसिल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनः परीक्षा की घोषणा करेगी और जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uproar-due-to-paper-disturbances-in-nursing-college-gwalior-fierce/article-19256

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.