IPL 2025: अहम मुकाबले में आज भिड़ेंगी GT और SRH, अहमदाबाद में पहली जीत की तलाश में हैदराबाद

Sports

IPL 2025 के 51वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) का आमना-सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होने जा रहा है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी। पिछली बार जब ये टीमें आमने-सामने आई थीं, तब गुजरात ने हैदराबाद को उसी के घरेलू मैदान पर 7 विकेट से शिकस्त दी थी।

 GT की नजर प्लेऑफ, SRH के लिए 'करो या मरो' की टक्कर

गुजरात टाइटंस अब तक 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अब केवल दो और जीत की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काफी नाजुक है। टीम सिर्फ 6 अंकों के साथ नौवें पायदान पर है और एक और हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर सकती है। ऐसे में SRH के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा बन गया है।

GT vs SRH: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 4 बार गुजरात टाइटंस को जीत मिली है, जबकि SRH को सिर्फ एक बार ही सफलता मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। खास बात यह है कि अहमदाबाद में दोनों के बीच हुए सभी मुकाबलों में जीत गुजरात के नाम रही है।

GT की ताकत: गिल-सुदर्शन की शानदार फॉर्म

गुजरात के बल्लेबाजों ने इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। साई सुदर्शन जहां 456 रन बनाकर शानदार लय में हैं, वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 389 रन और जोस बटलर ने 406 रन बनाकर टॉप स्कोरर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज ने उपयोगी प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिन विभाग में राशिद खान की वापसी ने टीम को मजबूती दी है।

SRH की चुनौती: बल्लेबाजों से उम्मीदें

SRH की ओर से हेनरिक क्लासन अब तक टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 288 रन बनाए हैं। हालांकि अभिषेक शर्मा जैसे अहम खिलाड़ी पिछले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल की फॉर्म राहत देती है, लेकिन कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी मोहम्मद शमी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

मैच डिटेल्स:

  • मुकाबला: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

  • मैच नंबर: 51

  • स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • मैच आरंभ: शाम 7:30 बजे

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025: अहम मुकाबले में आज भिड़ेंगी GT और SRH, अहमदाबाद में पहली जीत की तलाश में हैदराबाद

Sports

 GT की नजर प्लेऑफ, SRH के लिए 'करो या मरो' की टक्कर

गुजरात टाइटंस अब तक 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अब केवल दो और जीत की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काफी नाजुक है। टीम सिर्फ 6 अंकों के साथ नौवें पायदान पर है और एक और हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर सकती है। ऐसे में SRH के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा बन गया है।

GT vs SRH: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 4 बार गुजरात टाइटंस को जीत मिली है, जबकि SRH को सिर्फ एक बार ही सफलता मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। खास बात यह है कि अहमदाबाद में दोनों के बीच हुए सभी मुकाबलों में जीत गुजरात के नाम रही है।

GT की ताकत: गिल-सुदर्शन की शानदार फॉर्म

गुजरात के बल्लेबाजों ने इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। साई सुदर्शन जहां 456 रन बनाकर शानदार लय में हैं, वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 389 रन और जोस बटलर ने 406 रन बनाकर टॉप स्कोरर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज ने उपयोगी प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिन विभाग में राशिद खान की वापसी ने टीम को मजबूती दी है।

SRH की चुनौती: बल्लेबाजों से उम्मीदें

SRH की ओर से हेनरिक क्लासन अब तक टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 288 रन बनाए हैं। हालांकि अभिषेक शर्मा जैसे अहम खिलाड़ी पिछले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल की फॉर्म राहत देती है, लेकिन कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी मोहम्मद शमी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

मैच डिटेल्स:

  • मुकाबला: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

  • मैच नंबर: 51

  • स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • मैच आरंभ: शाम 7:30 बजे

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/hyderabad-will-clash-in-ipl-2025-important-match-today-in/article-19325

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.