सीधी में खेत के कंटीले तार में दौड़ा करंट, तीन पशुओं की मौत; बचाने पहुंचा युवक घायल

सीधी

On

कुशमहर गांव की घटना, गाय को बचाने की कोशिश में अंकित यादव को लगा करंट; शिकायत के बाद खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज

जिले के बम्हनी पुलिस चौकी क्षेत्र के कुशमहर गांव में खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तार में करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से गाय समेत तीन पशुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाय को बचाने की कोशिश करने वाला एक युवक भी करंट लगने से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना 28 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। कुशमहर निवासी बृहस्पति यादव के बेटे अंकित यादव खेत के पास अपनी गाय चरा रहे थे। इसी दौरान गाय खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार के संपर्क में आ गई। तार में कथित तौर पर करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे गाय उसकी चपेट में आकर तड़पने लगी।

गाय को करंट की चपेट में देखकर अंकित उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान वह भी बिजली की चपेट में आ गया और घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी स्थान पर मौजूद एक पालतू कुत्ता भी करंट वाले तार के संपर्क में आ गया। वहीं कुछ दूरी पर रामबहोर पनिका अपनी पड़िया चरा रहे थे। पड़िया भी तार की चपेट में आ गई। गाय, कुत्ते और पड़िया की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को लेकर कुशमहर निवासी 49 वर्षीय बृहस्पति यादव ने बम्हनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के लोली पाण्डेय के खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में बिजली का करंट फैला हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और तार में करंट आने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2026 By Priyanka

सीधी में खेत के कंटीले तार में दौड़ा करंट, तीन पशुओं की मौत; बचाने पहुंचा युवक घायल

सीधी

जिले के बम्हनी पुलिस चौकी क्षेत्र के कुशमहर गांव में खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तार में करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से गाय समेत तीन पशुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाय को बचाने की कोशिश करने वाला एक युवक भी करंट लगने से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना 28 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। कुशमहर निवासी बृहस्पति यादव के बेटे अंकित यादव खेत के पास अपनी गाय चरा रहे थे। इसी दौरान गाय खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार के संपर्क में आ गई। तार में कथित तौर पर करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे गाय उसकी चपेट में आकर तड़पने लगी।

गाय को करंट की चपेट में देखकर अंकित उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान वह भी बिजली की चपेट में आ गया और घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी स्थान पर मौजूद एक पालतू कुत्ता भी करंट वाले तार के संपर्क में आ गया। वहीं कुछ दूरी पर रामबहोर पनिका अपनी पड़िया चरा रहे थे। पड़िया भी तार की चपेट में आ गई। गाय, कुत्ते और पड़िया की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को लेकर कुशमहर निवासी 49 वर्षीय बृहस्पति यादव ने बम्हनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के लोली पाण्डेय के खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में बिजली का करंट फैला हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और तार में करंट आने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-sidhi-the-young-man-who-came-to-save-the/article-60161

खबरें और भी हैं

शैक्षणिक सुधारों को परिणामों में बदलने की चुनौती का सामना कर रहे हैं विश्वविद्यालय

टाप न्यूज

शैक्षणिक सुधारों को परिणामों में बदलने की चुनौती का सामना कर रहे हैं विश्वविद्यालय

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) को लागू हुए छह वर्ष पूरे होने के बाद अब उच्च शिक्षा को लेकर चर्चा नीति...
शैक्षणिक सुधारों को परिणामों में बदलने की चुनौती का सामना कर रहे हैं विश्वविद्यालय

इंटरनेशनल टाइगर डे पर वनरक्षक संदीप तौहेल सम्मानित, CM मोहन यादव ने दिया प्रशस्ति पत्र

वन्यजीव अपराधों की जांच और संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान, STSF जबलपुर इकाई में हैं...
मध्य प्रदेश 
इंटरनेशनल टाइगर डे पर वनरक्षक संदीप तौहेल सम्मानित, CM मोहन यादव ने दिया प्रशस्ति पत्र

सीधी में खेत के कंटीले तार में दौड़ा करंट, तीन पशुओं की मौत; बचाने पहुंचा युवक घायल

कुशमहर गांव की घटना, गाय को बचाने की कोशिश में अंकित यादव को लगा करंट; शिकायत के बाद खेत मालिक...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में खेत के कंटीले तार में दौड़ा करंट, तीन पशुओं की मौत; बचाने पहुंचा युवक घायल

सीधी में इलाज के बाद युवक की मौत, कथित झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

सीने में दर्द के बाद परिजन युवक को इलाज के लिए ले गए थे; इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में इलाज के बाद युवक की मौत, कथित झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिजनेस

शाहरुख खान का नया परफ्यूम बना लोगों का नया फेवरेट, Gen Z से मिल रहे हैं जबरदस्त रिव्यूज़... आखिर कौन सा है ये ब्रांड? शाहरुख खान का नया परफ्यूम बना लोगों का नया फेवरेट, Gen Z से मिल रहे हैं जबरदस्त रिव्यूज़... आखिर कौन सा है ये ब्रांड?
शाहरुख खान का नया परफ्यूम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लॉन्च के बाद से...
X Money लॉन्च: अब X ऐप बनेगा डिजिटल बैंक, अकाउंट से लेकर पेमेंट तक सबकुछ एक जगह
चीनी की जमाखोरी पर केंद्र सरकार सख्त, व्यापारियों के लिए 4,000 क्विंटल स्टॉक सीमा और 30 दिन की होल्डिंग लिमिट लागू
मेडिकाबाज़ार ने पहली तिमाही (Q1) में 57% की मजबूत वृद्धि दर्ज की वित्त वर्ष 2026-27 में ₹3,000 करोड़ के टॉपलाइन और EBITDA में 15 गुना वृद्धि हासिल करने की दिशा में अग्रसर
HDFC बैंक के CEO समेत तीन शीर्ष अधिकारियों पर बोर्ड की कार्रवाई, ₹1-1 लाख का जुर्माना और चेतावनी जारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.