ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कश्मीर, बोले- दुश्मन के सीने पर किया वार

Jagran Desk

On

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को पहली बार कश्मीर घाटी पहुंचे।

यह दौरा रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सीजफायर उल्लंघन और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई के बाद हो रहा है। श्रीनगर पहुंचते ही रक्षा मंत्री ने बादामी बाग छावनी में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

जवानों की वीरता को किया नमन
राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं सिर्फ देश का रक्षा मंत्री, बल्कि एक नागरिक के नाते भी हमारे वीर जवानों की शहादत को नमन करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो साहस और पराक्रम दिखाया है, उस पर पूरे देश को गर्व है।"
उन्होंने कहा कि भारत ने यह साबित कर दिया है कि आतंक के खिलाफ कठोर फैसले लेने में हम पीछे नहीं हटते। जब दुश्मन ने भारत पर वार किया, तो हमारी सेना ने आतंकवादियों के सीने पर वार किया।

पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी
अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को भी सख्त संदेश देते हुए कहा, "अगर पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाना बंद नहीं करता, तो भविष्य में ऐसे ऑपरेशन और भी तेज़ होंगे।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि "आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकती।" भारत की नीति स्पष्ट है – अब केवल आतंकवाद के सफाए की बात होगी।

धर्म नहीं, कर्म देखकर होता है जवाब
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने कभी धर्म नहीं देखा, बल्कि आतंक का जवाब कर्म और कर्तव्य की भावना से दिया। उन्होंने कहा, "दुनिया जानती है कि हमारी सेना का निशाना कभी चूकता नहीं। जब हम वार करते हैं, तो उसकी गिनती दुश्मन को करनी पड़ती है।"

15 कोर मुख्यालय में रणनीतिक चर्चा
इस दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने 15 कोर मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, आतंकी गतिविधियों और सेना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। सेना प्रमुखों ने उन्हें जमीनी हालात और हालिया अभियानों की प्रगति की जानकारी दी।

आज ही दिल्ली लौटेंगे रक्षा मंत्री
श्रीनगर दौरे के बाद रक्षा मंत्री आज ही दिल्ली लौट जाएंगे, लेकिन उनके इस एक दिवसीय दौरे को सेना और रणनीतिक हलकों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जम्मू में 15 मई से खुलेंगे स्कूल

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अब स्थिति सामान्य होती दिख रही है। जम्मू और कश्मीर के सांबा, कठुआ, राजौरी और पूंछ जिलों में 15 मई से स्कूल दोबारा खुलने जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

राजौरी के पीरी, थानमंडी, कोटरांका, पूंछ के सुरनकोट और बुफ़लियाज़ सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी स्कूल खुलने की सूचना है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कश्मीर, बोले- दुश्मन के सीने पर किया वार

Jagran Desk

यह दौरा रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सीजफायर उल्लंघन और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई के बाद हो रहा है। श्रीनगर पहुंचते ही रक्षा मंत्री ने बादामी बाग छावनी में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

जवानों की वीरता को किया नमन
राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं सिर्फ देश का रक्षा मंत्री, बल्कि एक नागरिक के नाते भी हमारे वीर जवानों की शहादत को नमन करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो साहस और पराक्रम दिखाया है, उस पर पूरे देश को गर्व है।"
उन्होंने कहा कि भारत ने यह साबित कर दिया है कि आतंक के खिलाफ कठोर फैसले लेने में हम पीछे नहीं हटते। जब दुश्मन ने भारत पर वार किया, तो हमारी सेना ने आतंकवादियों के सीने पर वार किया।

पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी
अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को भी सख्त संदेश देते हुए कहा, "अगर पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाना बंद नहीं करता, तो भविष्य में ऐसे ऑपरेशन और भी तेज़ होंगे।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि "आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकती।" भारत की नीति स्पष्ट है – अब केवल आतंकवाद के सफाए की बात होगी।

धर्म नहीं, कर्म देखकर होता है जवाब
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने कभी धर्म नहीं देखा, बल्कि आतंक का जवाब कर्म और कर्तव्य की भावना से दिया। उन्होंने कहा, "दुनिया जानती है कि हमारी सेना का निशाना कभी चूकता नहीं। जब हम वार करते हैं, तो उसकी गिनती दुश्मन को करनी पड़ती है।"

15 कोर मुख्यालय में रणनीतिक चर्चा
इस दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने 15 कोर मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, आतंकी गतिविधियों और सेना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। सेना प्रमुखों ने उन्हें जमीनी हालात और हालिया अभियानों की प्रगति की जानकारी दी।

आज ही दिल्ली लौटेंगे रक्षा मंत्री
श्रीनगर दौरे के बाद रक्षा मंत्री आज ही दिल्ली लौट जाएंगे, लेकिन उनके इस एक दिवसीय दौरे को सेना और रणनीतिक हलकों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जम्मू में 15 मई से खुलेंगे स्कूल

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अब स्थिति सामान्य होती दिख रही है। जम्मू और कश्मीर के सांबा, कठुआ, राजौरी और पूंछ जिलों में 15 मई से स्कूल दोबारा खुलने जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

राजौरी के पीरी, थानमंडी, कोटरांका, पूंछ के सुरनकोट और बुफ़लियाज़ सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी स्कूल खुलने की सूचना है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/after-operation-sindoor-defense-minister-rajnath-singh-reached-kashmir/article-20964

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.