60 की उम्र में दिलीप घोष ने रचाई शादी, बीजेपी नेता रिंकू मजूमदार बनीं जीवन संगिनी

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष अब विवाह बंधन में बंध चुके हैं।

शुक्रवार को उन्होंने अपनी पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से बेहद सादगीपूर्ण अंदाज़ में शादी की। खास बात यह रही कि 60 वर्ष की उम्र में यह फैसला उन्होंने अपनी मां की इच्छा पर लिया, जो लंबे समय से उन्हें शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रही थीं।

निजी समारोह में लिया सात फेरे

शादी का यह निजी आयोजन कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में हुआ, जहां केवल परिवार और बेहद करीबी लोग मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार एक-दूसरे को साल 2021 से जानते हैं, और उनके बीच की बातचीत पार्टी कार्यों के दौरान शुरू हुई थी।

IPL मैच बना ‘जीवन साथी’ चुनने की वजह!

बताया जा रहा है कि दोनों ने एक IPL मैच के दौरान शादी करने का मन बनाया। शादी का प्रस्ताव रिंकू मजूमदार की ओर से आया था और दिलीप घोष की मां ने भी इस रिश्ते को सहमति दी। एक करीबी नेता के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया बेहद स्वाभाविक और भावनात्मक थी।

कौन हैं रिंकू मजूमदार?

रिंकू मजूमदार भाजपा की कोलकाता उत्तर उपनगरीय महिला मोर्चा से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह तलाकशुदा हैं और उनका एक 25 वर्षीय बेटा है, जो साल्टलेक में आईटी सेक्टर में काम करता है। उनका निवास न्यू टाउन में ही है।

मां की चिंता बनी शादी की वजह

परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि दिलीप घोष की मां ने उनसे एक दिन भावुक होकर कहा— "अगर मैं नहीं रहूंगी, तो तुम्हारी देखभाल कौन करेगा?" मां की यह चिंता ही 60 वर्षीय घोष के जीवन में नए मोड़ का कारण बनी।

गौरतलब है कि दिलीप घोष भाजपा के राज्य अध्यक्ष, मेदिनीपुर से सांसद और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2025 By दैनिक जागरण

60 की उम्र में दिलीप घोष ने रचाई शादी, बीजेपी नेता रिंकू मजूमदार बनीं जीवन संगिनी

JAGRAN DESK

शुक्रवार को उन्होंने अपनी पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से बेहद सादगीपूर्ण अंदाज़ में शादी की। खास बात यह रही कि 60 वर्ष की उम्र में यह फैसला उन्होंने अपनी मां की इच्छा पर लिया, जो लंबे समय से उन्हें शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रही थीं।

निजी समारोह में लिया सात फेरे

शादी का यह निजी आयोजन कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में हुआ, जहां केवल परिवार और बेहद करीबी लोग मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार एक-दूसरे को साल 2021 से जानते हैं, और उनके बीच की बातचीत पार्टी कार्यों के दौरान शुरू हुई थी।

IPL मैच बना ‘जीवन साथी’ चुनने की वजह!

बताया जा रहा है कि दोनों ने एक IPL मैच के दौरान शादी करने का मन बनाया। शादी का प्रस्ताव रिंकू मजूमदार की ओर से आया था और दिलीप घोष की मां ने भी इस रिश्ते को सहमति दी। एक करीबी नेता के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया बेहद स्वाभाविक और भावनात्मक थी।

कौन हैं रिंकू मजूमदार?

रिंकू मजूमदार भाजपा की कोलकाता उत्तर उपनगरीय महिला मोर्चा से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह तलाकशुदा हैं और उनका एक 25 वर्षीय बेटा है, जो साल्टलेक में आईटी सेक्टर में काम करता है। उनका निवास न्यू टाउन में ही है।

मां की चिंता बनी शादी की वजह

परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि दिलीप घोष की मां ने उनसे एक दिन भावुक होकर कहा— "अगर मैं नहीं रहूंगी, तो तुम्हारी देखभाल कौन करेगा?" मां की यह चिंता ही 60 वर्षीय घोष के जीवन में नए मोड़ का कारण बनी।

गौरतलब है कि दिलीप घोष भाजपा के राज्य अध्यक्ष, मेदिनीपुर से सांसद और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/at-the-age-of-60-dilip-ghosh-married-bjp-leader/article-18030

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.