भारत–पाकिस्तान में फिर युद्ध का खतरा? अमेरिकी थिंक टैंक CFR की 2026 को लेकर बड़ी चेतावनी

Digital Desk

On

अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया है कि 2026 में कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव दोबारा भड़क सकता है, जिसका असर वैश्विक राजनीति और अमेरिकी हितों पर भी पड़ेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर युद्ध की आशंका जताई गई है। अमेरिका के प्रभावशाली थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने अपनी रिपोर्ट “Conflicts to Watch in 2026” में चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 में दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच सैन्य संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क और सीमा पार तनाव इस संभावित टकराव की मुख्य वजह बन सकते हैं।

रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित संघर्ष देखने को मिला था। उस दौरान भारत ने आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ा, हालांकि कुछ ही दिनों में दोनों देशों के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) लागू हो गया था।

CFR का आकलन है कि यदि कश्मीर में आतंकी गतिविधियां और बढ़ती हैं, तो भारत की ओर से कड़ा सैन्य जवाब दिया जा सकता है, जिससे हालात तेजी से युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संघर्ष केवल दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके भू-राजनीतिक प्रभाव अमेरिका सहित अन्य वैश्विक शक्तियों पर भी पड़ेंगे।

कौन और कैसे तैयार हुई रिपोर्ट?
CFR की यह रिपोर्ट अमेरिकी विदेश नीति से जुड़े विशेषज्ञों के व्यापक सर्वे पर आधारित है। इसमें पूर्व राजनयिक, सैन्य अधिकारी, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और रणनीतिक मामलों के जानकार शामिल हैं। विशेषज्ञों ने दक्षिण एशिया को 2026 के लिए एक “उच्च जोखिम वाला क्षेत्र” बताया है, जहां किसी भी घटना से हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।

आतंकी गतिविधियां बनीं मुख्य चिंता
रिपोर्ट में हालिया खुफिया इनपुट्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में 30 से अधिक आतंकियों की सक्रिय मौजूदगी की आशंका है। यही स्थिति भारत-पाक संबंधों को सबसे अधिक अस्थिर बना रही है। CFR का मानना है कि आतंकी हमलों की एक और बड़ी घटना दोनों देशों को सीधे सैन्य टकराव की ओर धकेल सकती है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव का भी जिक्र
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष की संभावना बनी हुई है। हालांकि, CFR के अनुसार इसका प्रभाव अमेरिकी हितों पर अपेक्षाकृत सीमित रहेगा। हाल के महीनों में अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर हुई झड़पें इस खतरे को और बढ़ाती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

भारत–पाकिस्तान में फिर युद्ध का खतरा? अमेरिकी थिंक टैंक CFR की 2026 को लेकर बड़ी चेतावनी

Digital Desk

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर युद्ध की आशंका जताई गई है। अमेरिका के प्रभावशाली थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने अपनी रिपोर्ट “Conflicts to Watch in 2026” में चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 में दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच सैन्य संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क और सीमा पार तनाव इस संभावित टकराव की मुख्य वजह बन सकते हैं।

रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित संघर्ष देखने को मिला था। उस दौरान भारत ने आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ा, हालांकि कुछ ही दिनों में दोनों देशों के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) लागू हो गया था।

CFR का आकलन है कि यदि कश्मीर में आतंकी गतिविधियां और बढ़ती हैं, तो भारत की ओर से कड़ा सैन्य जवाब दिया जा सकता है, जिससे हालात तेजी से युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संघर्ष केवल दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके भू-राजनीतिक प्रभाव अमेरिका सहित अन्य वैश्विक शक्तियों पर भी पड़ेंगे।

कौन और कैसे तैयार हुई रिपोर्ट?
CFR की यह रिपोर्ट अमेरिकी विदेश नीति से जुड़े विशेषज्ञों के व्यापक सर्वे पर आधारित है। इसमें पूर्व राजनयिक, सैन्य अधिकारी, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और रणनीतिक मामलों के जानकार शामिल हैं। विशेषज्ञों ने दक्षिण एशिया को 2026 के लिए एक “उच्च जोखिम वाला क्षेत्र” बताया है, जहां किसी भी घटना से हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।

आतंकी गतिविधियां बनीं मुख्य चिंता
रिपोर्ट में हालिया खुफिया इनपुट्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में 30 से अधिक आतंकियों की सक्रिय मौजूदगी की आशंका है। यही स्थिति भारत-पाक संबंधों को सबसे अधिक अस्थिर बना रही है। CFR का मानना है कि आतंकी हमलों की एक और बड़ी घटना दोनों देशों को सीधे सैन्य टकराव की ओर धकेल सकती है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव का भी जिक्र
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष की संभावना बनी हुई है। हालांकि, CFR के अनुसार इसका प्रभाव अमेरिकी हितों पर अपेक्षाकृत सीमित रहेगा। हाल के महीनों में अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर हुई झड़पें इस खतरे को और बढ़ाती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/danger-of-war-between-india-and-pakistan-again-american-think/article-41605

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.