काशी से मथुरा तक श्रद्धालुओं का सैलाब, हालात महाकुंभ जैसे; प्रशासन की अपील—5 जनवरी तक यात्रा टालें

Jagran Desk

On

नए साल के स्वागत से पहले उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थों में रिकॉर्ड भीड़, दर्शन-व्यवस्था बदली, VIP दर्शन पर रोक

साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 के स्वागत से पहले उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहरों काशी, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि प्रशासन को हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं से अपील करनी पड़ी है कि 5 जनवरी तक इन तीर्थ स्थलों की यात्रा टाल दें। भीड़ का दबाव इतना अधिक है कि कई जगह स्थिति महाकुंभ जैसी दिखाई दे रही है।

काशी विश्वनाथ धाम में बीते एक सप्ताह के भीतर 20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को ही करीब तीन लाख भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर दो किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी है और गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को चार अलग-अलग गेटों से दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

अयोध्या में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें सड़कों तक फैल गई हैं। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल, स्वयंसेवक और मेडिकल टीमें तैनात की हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

मथुरा-वृंदावन में चरम पर भीड़ का दबाव

मथुरा और वृंदावन की गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। प्रशासन के मुताबिक, मथुरा में करीब दो लाख श्रद्धालु मौजूद हैं, जबकि वृंदावन में 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक अपार भीड़ की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए कई प्रमुख मंदिरों ने विशेष एडवाइजरी जारी की है और VIP दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा की योजना बनाएं।

धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल

इस बार धार्मिक पर्यटन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। अनुमान है कि देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कुल मिलाकर करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अकेले कुछ प्रमुख केंद्रों पर दो लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। भीड़ का असर स्थानीय व्यवस्थाओं पर भी साफ दिख रहा है। वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों के लगभग 150 बड़े होटल 3 जनवरी तक पूरी तरह बुक हो चुके हैं। वहीं 80 से अधिक धर्मशालाओं में भी जगह मिलना मुश्किल हो गया है।

प्रशासन की सख्त अपील

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रैफिक जाम, भगदड़ और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को देखते हुए फिलहाल यात्रा टालना ही बेहतर होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि हालात सामान्य होने के बाद दर्शन व्यवस्था को फिर से सुचारु किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2025 By Nitin Trivedi

काशी से मथुरा तक श्रद्धालुओं का सैलाब, हालात महाकुंभ जैसे; प्रशासन की अपील—5 जनवरी तक यात्रा टालें

Jagran Desk

साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 के स्वागत से पहले उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहरों काशी, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि प्रशासन को हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं से अपील करनी पड़ी है कि 5 जनवरी तक इन तीर्थ स्थलों की यात्रा टाल दें। भीड़ का दबाव इतना अधिक है कि कई जगह स्थिति महाकुंभ जैसी दिखाई दे रही है।

काशी विश्वनाथ धाम में बीते एक सप्ताह के भीतर 20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को ही करीब तीन लाख भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर दो किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी है और गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को चार अलग-अलग गेटों से दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

अयोध्या में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें सड़कों तक फैल गई हैं। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल, स्वयंसेवक और मेडिकल टीमें तैनात की हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

मथुरा-वृंदावन में चरम पर भीड़ का दबाव

मथुरा और वृंदावन की गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। प्रशासन के मुताबिक, मथुरा में करीब दो लाख श्रद्धालु मौजूद हैं, जबकि वृंदावन में 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक अपार भीड़ की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए कई प्रमुख मंदिरों ने विशेष एडवाइजरी जारी की है और VIP दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा की योजना बनाएं।

धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल

इस बार धार्मिक पर्यटन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। अनुमान है कि देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कुल मिलाकर करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अकेले कुछ प्रमुख केंद्रों पर दो लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। भीड़ का असर स्थानीय व्यवस्थाओं पर भी साफ दिख रहा है। वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों के लगभग 150 बड़े होटल 3 जनवरी तक पूरी तरह बुक हो चुके हैं। वहीं 80 से अधिक धर्मशालाओं में भी जगह मिलना मुश्किल हो गया है।

प्रशासन की सख्त अपील

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रैफिक जाम, भगदड़ और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को देखते हुए फिलहाल यात्रा टालना ही बेहतर होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि हालात सामान्य होने के बाद दर्शन व्यवस्था को फिर से सुचारु किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/flood-of-devotees-from-kashi-to-mathura-situation-like-mahakumbh/article-41455

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.