ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले PM मोदी: 22 मिनट में आतंकी ठिकाने तबाह, भारत की सैन्य शक्ति ने रचा इतिहास

Jagran Desk

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई ने दुनिया को भारत की सामरिक ताकत का साक्षात प्रमाण दे दिया है।

 उन्होंने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत केवल 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल रहा। सेना ने जो लक्ष्य तय किया था, वह 100 फीसदी हासिल किया गया। इस ऑपरेशन में मेड इन इंडिया सैन्य उपकरणों की ताकत साफ दिखी, जो अब दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है।"

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी कहा कि देश अब नक्सलवाद और माओवाद से निर्णायक लड़ाई की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने कहा, “आज सैकड़ों जिले ऐसे हैं जो नक्सल हिंसा से मुक्त हो चुके हैं। कल तक जो क्षेत्र 'रेड कॉरिडोर' माने जाते थे, वे आज 'ग्रीन कॉरिडोर' बन रहे हैं। यह संविधान की जीत है बम और बंदूक के खिलाफ।”

ISS पर तिरंगा: एक गौरवशाली क्षण

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को बधाई देते हुए कहा कि “उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहली बार भारत का तिरंगा फहराया। यह क्षण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह हमारे वैज्ञानिकों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।”

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था की शीर्ष कतार में

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने के द्वार पर खड़ा है। उन्होंने कहा, “2014 से पहले भारत 10वें स्थान पर था, आज हम तीसरे स्थान की ओर अग्रसर हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और महंगाई दर अब महज 2% के आसपास है। यह हमारे आर्थिक प्रबंधन की सफलता है।”

मानसून सत्र: राष्ट्रगौरव और विकास का पर्व

प्रधानमंत्री ने मानसून सत्र को राष्ट्रगौरव और विजयोत्सव की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि इस सत्र में भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की शक्ति और वैज्ञानिक प्रगति का उत्सव एक साथ मनाया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले PM मोदी: 22 मिनट में आतंकी ठिकाने तबाह, भारत की सैन्य शक्ति ने रचा इतिहास

Jagran Desk

 उन्होंने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत केवल 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल रहा। सेना ने जो लक्ष्य तय किया था, वह 100 फीसदी हासिल किया गया। इस ऑपरेशन में मेड इन इंडिया सैन्य उपकरणों की ताकत साफ दिखी, जो अब दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है।"

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी कहा कि देश अब नक्सलवाद और माओवाद से निर्णायक लड़ाई की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने कहा, “आज सैकड़ों जिले ऐसे हैं जो नक्सल हिंसा से मुक्त हो चुके हैं। कल तक जो क्षेत्र 'रेड कॉरिडोर' माने जाते थे, वे आज 'ग्रीन कॉरिडोर' बन रहे हैं। यह संविधान की जीत है बम और बंदूक के खिलाफ।”

ISS पर तिरंगा: एक गौरवशाली क्षण

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को बधाई देते हुए कहा कि “उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहली बार भारत का तिरंगा फहराया। यह क्षण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह हमारे वैज्ञानिकों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।”

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था की शीर्ष कतार में

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने के द्वार पर खड़ा है। उन्होंने कहा, “2014 से पहले भारत 10वें स्थान पर था, आज हम तीसरे स्थान की ओर अग्रसर हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और महंगाई दर अब महज 2% के आसपास है। यह हमारे आर्थिक प्रबंधन की सफलता है।”

मानसून सत्र: राष्ट्रगौरव और विकास का पर्व

प्रधानमंत्री ने मानसून सत्र को राष्ट्रगौरव और विजयोत्सव की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि इस सत्र में भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की शक्ति और वैज्ञानिक प्रगति का उत्सव एक साथ मनाया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-said-on-the-success-of-operation-sindoor-in/article-28330

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.