सतारा आत्महत्या मामला: “मैं और नहीं सह सकती…” — डॉक्टर संपदा मुंडे का चार पन्नों का दर्दनाक पत्र सामने आया

Jagran Desk

सतारा की महिला डॉक्टर संपदा मुंडे की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच समिति को लिखा गया उनका चार पेज का पत्र सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।

 डॉक्टर मुंडे ने पत्र में कई पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों पर गलत फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा है कि पत्र की हैंडराइटिंग की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि यह पत्र वास्तव में डॉक्टर मुंडे ने ही लिखा था या नहीं।

राजनीतिक दबाव का किया खुलासा

पत्र में डॉक्टर मुंडे ने बताया कि उन्हें एक आरोपी के लिए गलत फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उन्होंने लिखा कि येरवडा कारागृह से एक आरोपी को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। आरोपी का ब्लड प्रेशर हाई था, इसलिए उन्होंने उसे तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया।
इसके बाद उन्हें पुलिस अधिकारियों की तरफ से फोन पर लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने के लिए एएसआई जापपत्रे से बात की, लेकिन उन्होंने बातचीत से इनकार कर दिया।

“पुलिस अधिकारी ने धमकाया और गाली दी”

पत्र में आगे लिखा है कि एक पुलिस उपनिरीक्षक ने उन्हें फोन पर धमकाया और झूठे बहाने से थाने बुलाया। जब वह वहां पहुंचीं तो उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की गई। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को भी दी।

डॉक्टर मुंडे ने लिखा — “मैंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई, लेकिन मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया गया। आरोपी का मेडिकल चेकअप तक नहीं हुआ और मुझे डराया गया कि अगर मैंने आवाज उठाई तो मुझे सबक सिखाया जाएगा।”

सांसद और पीए का भी जिक्र

पत्र में यह भी उल्लेख है कि एक सांसद और उनके पीए ने भी आरोपी के लिए सर्टिफिकेट जारी करवाने का दबाव डाला था। इस वजह से वह गहरी मानसिक पीड़ा में थीं।

डॉक्टर मुंडे ने लिखा — “मैंने हमेशा नियमों के अनुसार काम किया है, लेकिन लगातार झूठे आरोप और दबाव ने मुझे तोड़ दिया है। मैं चाहती हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सबके सामने आए।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्र में जिन डॉक्टरों, पुलिसवालों और राजनीतिक लोगों के नाम हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2025 By दैनिक जागरण

सतारा आत्महत्या मामला: “मैं और नहीं सह सकती…” — डॉक्टर संपदा मुंडे का चार पन्नों का दर्दनाक पत्र सामने आया

Jagran Desk

 डॉक्टर मुंडे ने पत्र में कई पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों पर गलत फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा है कि पत्र की हैंडराइटिंग की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि यह पत्र वास्तव में डॉक्टर मुंडे ने ही लिखा था या नहीं।

राजनीतिक दबाव का किया खुलासा

पत्र में डॉक्टर मुंडे ने बताया कि उन्हें एक आरोपी के लिए गलत फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उन्होंने लिखा कि येरवडा कारागृह से एक आरोपी को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। आरोपी का ब्लड प्रेशर हाई था, इसलिए उन्होंने उसे तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया।
इसके बाद उन्हें पुलिस अधिकारियों की तरफ से फोन पर लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने के लिए एएसआई जापपत्रे से बात की, लेकिन उन्होंने बातचीत से इनकार कर दिया।

“पुलिस अधिकारी ने धमकाया और गाली दी”

पत्र में आगे लिखा है कि एक पुलिस उपनिरीक्षक ने उन्हें फोन पर धमकाया और झूठे बहाने से थाने बुलाया। जब वह वहां पहुंचीं तो उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की गई। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को भी दी।

डॉक्टर मुंडे ने लिखा — “मैंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई, लेकिन मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया गया। आरोपी का मेडिकल चेकअप तक नहीं हुआ और मुझे डराया गया कि अगर मैंने आवाज उठाई तो मुझे सबक सिखाया जाएगा।”

सांसद और पीए का भी जिक्र

पत्र में यह भी उल्लेख है कि एक सांसद और उनके पीए ने भी आरोपी के लिए सर्टिफिकेट जारी करवाने का दबाव डाला था। इस वजह से वह गहरी मानसिक पीड़ा में थीं।

डॉक्टर मुंडे ने लिखा — “मैंने हमेशा नियमों के अनुसार काम किया है, लेकिन लगातार झूठे आरोप और दबाव ने मुझे तोड़ दिया है। मैं चाहती हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सबके सामने आए।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्र में जिन डॉक्टरों, पुलिसवालों और राजनीतिक लोगों के नाम हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/satara-suicide-case-%E2%80%9Ci-can-no-longer-bear-it%E2%80%A6%E2%80%9D-%E2%80%93/article-36279

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.