सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को लगाई कड़ी फटकार, माफी खारिज — कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में SIT गठित

JAGRAN DESK

भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह को कड़ी फटकार लगाई है।

कोर्ट ने सिर्फ उनकी ओर से मांगी गई माफी को खारिज कर दिया, बल्कि मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन का भी आदेश दिया है।

मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब कर्नल सोफिया कुरैशी ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन 'सिंदूर' को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की थी। इसके बाद मंत्री विजय शाह द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "आप एक जन प्रतिनिधि हैं और अनुभवी राजनीतिज्ञ भी। आपको अपने शब्दों का चयन करते समय अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। यदि आवश्यक हुआ तो हम वह वीडियो यहां कोर्ट में चलाएंगे। यह केवल एक महिला अफसर नहीं, बल्कि हमारी सशस्त्र सेनाओं के सम्मान से जुड़ा मामला है।"

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि माफी की औपचारिकता से बात नहीं बनेगी, और इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

एसआईटी में होंगे तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी
कोर्ट के निर्देश पर गठित SIT में मध्य प्रदेश के बाहर से एक महिला अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसर शामिल होंगे। यह विशेष टीम मंत्री विजय शाह की टिप्पणी और उससे जुड़े तथ्यों की स्वतंत्र जांच करेगी।

सार्वजनिक पद पर जवाबदेही जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि एक जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक मंच से दिया गया हर बयान संवेदनशील होता है और उसका व्यापक सामाजिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसी टिप्पणियों के प्रति न्यायपालिका को सजग रहना आवश्यक है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By दैनिक जागरण

सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को लगाई कड़ी फटकार, माफी खारिज — कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में SIT गठित

JAGRAN DESK

कोर्ट ने सिर्फ उनकी ओर से मांगी गई माफी को खारिज कर दिया, बल्कि मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन का भी आदेश दिया है।

मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब कर्नल सोफिया कुरैशी ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन 'सिंदूर' को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की थी। इसके बाद मंत्री विजय शाह द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "आप एक जन प्रतिनिधि हैं और अनुभवी राजनीतिज्ञ भी। आपको अपने शब्दों का चयन करते समय अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। यदि आवश्यक हुआ तो हम वह वीडियो यहां कोर्ट में चलाएंगे। यह केवल एक महिला अफसर नहीं, बल्कि हमारी सशस्त्र सेनाओं के सम्मान से जुड़ा मामला है।"

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि माफी की औपचारिकता से बात नहीं बनेगी, और इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

एसआईटी में होंगे तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी
कोर्ट के निर्देश पर गठित SIT में मध्य प्रदेश के बाहर से एक महिला अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसर शामिल होंगे। यह विशेष टीम मंत्री विजय शाह की टिप्पणी और उससे जुड़े तथ्यों की स्वतंत्र जांच करेगी।

सार्वजनिक पद पर जवाबदेही जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि एक जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक मंच से दिया गया हर बयान संवेदनशील होता है और उसका व्यापक सामाजिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसी टिप्पणियों के प्रति न्यायपालिका को सजग रहना आवश्यक है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/supreme-court-rejected-tardeen-rebuke-to-minister-vijay-shah/article-21463

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.