लाल किले पर दावा ठुकराया: सुप्रीम कोर्ट ने सुल्ताना बेगम की याचिका को बताया ‘बेतुका’

JAGRAN DESK

सुप्रीम कोर्ट ने मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर द्वितीय के परपोते की विधवा सुल्ताना बेगम द्वारा दायर याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है।

इस याचिका में सुल्ताना बेगम ने खुद को बहादुर शाह जफर का कानूनी वारिस बताते हुए ऐतिहासिक धरोहर लाल किला सौंपे जाने की मांग की थी।

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे "बिल्कुल निराधार और हास्यास्पद" बताया। कोर्ट ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य ही नहीं है और इसे तुरंत प्रभाव से खारिज किया जाता है।

पहले भी मिल चुकी है निराशा

सुल्ताना बेगम इससे पहले साल 2021 में इसी याचिका को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन तब भी कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि याचिका में 164 वर्षों की देरी हुई है, जो स्पष्ट रूप से न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ वह अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं, मगर यहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा—“सिर्फ लाल किला ही क्यों? फिर तो फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, और अन्य मुगल धरोहरों पर भी दावा करना चाहिए था। क्या उन्हें छोड़ दिया गया?” मुख्य न्यायाधीश ने इस याचिका को बिल्कुल बेतुका करार दिया।

आर्थिक सहायता की उम्मीद में याचिका?

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के हावड़ा में रहने वाली सुल्ताना बेगम का यह प्रयास केवल ऐतिहासिक विरासत पर दावा नहीं बल्कि सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने और किसी प्रकार की आर्थिक सहायता पाने का प्रयास भी माना जा रहा है। हालांकि, कोर्ट ने इस आधार को भी कोई महत्व नहीं दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

लाल किले पर दावा ठुकराया: सुप्रीम कोर्ट ने सुल्ताना बेगम की याचिका को बताया ‘बेतुका’

JAGRAN DESK

इस याचिका में सुल्ताना बेगम ने खुद को बहादुर शाह जफर का कानूनी वारिस बताते हुए ऐतिहासिक धरोहर लाल किला सौंपे जाने की मांग की थी।

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे "बिल्कुल निराधार और हास्यास्पद" बताया। कोर्ट ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य ही नहीं है और इसे तुरंत प्रभाव से खारिज किया जाता है।

पहले भी मिल चुकी है निराशा

सुल्ताना बेगम इससे पहले साल 2021 में इसी याचिका को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन तब भी कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि याचिका में 164 वर्षों की देरी हुई है, जो स्पष्ट रूप से न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ वह अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं, मगर यहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा—“सिर्फ लाल किला ही क्यों? फिर तो फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, और अन्य मुगल धरोहरों पर भी दावा करना चाहिए था। क्या उन्हें छोड़ दिया गया?” मुख्य न्यायाधीश ने इस याचिका को बिल्कुल बेतुका करार दिया।

आर्थिक सहायता की उम्मीद में याचिका?

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के हावड़ा में रहने वाली सुल्ताना बेगम का यह प्रयास केवल ऐतिहासिक विरासत पर दावा नहीं बल्कि सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने और किसी प्रकार की आर्थिक सहायता पाने का प्रयास भी माना जा रहा है। हालांकि, कोर्ट ने इस आधार को भी कोई महत्व नहीं दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-supreme-court-rejected-the-claim-on-the-red-fort/article-19731

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.