बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बंद: राहुल-तेजस्वी और पप्पू यादव सड़कों पर, कई शहरों में ट्रेनें-हाईवे जाम

Jagran Desk

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले चल रहे वोटर वेरिफिकेशन अभियान को लेकर विपक्षी महागठबंधन ने बुधवार को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया।

 बंद के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव जैसे दिग्गज नेता पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर पहुंचे और चुनाव आयोग कार्यालय की ओर पैदल मार्च किया।

पटना से दरभंगा तक सड़क और रेल यातायात बाधित

महागठबंधन के बंद का व्यापक असर पूरे बिहार में देखने को मिला। पटना, बेगूसराय, दरभंगा, जहानाबाद और भोजपुर समेत कई जिलों में रेल और सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोकने और हाईवे जाम करने की रणनीति अपनाई।

भोजपुर में ट्रेनों को रोका गया

भोजपुर जिले के बिहिया स्टेशन पर पूर्व RJD विधायक भाई दिनेश ने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए रोक दिया। हालांकि रेलवे और पुलिस की तत्परता से कुछ ही मिनटों बाद ट्रेनें रवाना कर दी गईं।

NH-31, NH-30 और कई मार्गों पर लगा जाम

बेगूसराय में NH-31 को RJD कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटना के मनेर में NH-30 पर आगजनी करते हुए मार्ग बंद किया गया। आरा-सासाराम मार्ग को भी माले कार्यकर्ताओं ने बाधित कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

दरभंगा और जहानाबाद में भी रेल रोको आंदोलन

दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन को रोका, जबकि जहानाबाद में मेमू पैसेंजर ट्रेन को थोड़ी देर के लिए रोका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया और यातायात बहाल कराया।

पप्पू यादव ने भी ट्रेन रोककर जताया विरोध

पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पटना सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

विपक्ष का आरोप: यह जनमत से छेड़छाड़ है

महागठबंधन नेताओं का आरोप है कि वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर लक्षित वर्गों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि जब तक यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं बनती, विरोध जारी रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बंद: राहुल-तेजस्वी और पप्पू यादव सड़कों पर, कई शहरों में ट्रेनें-हाईवे जाम

Jagran Desk

 बंद के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव जैसे दिग्गज नेता पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर पहुंचे और चुनाव आयोग कार्यालय की ओर पैदल मार्च किया।

पटना से दरभंगा तक सड़क और रेल यातायात बाधित

महागठबंधन के बंद का व्यापक असर पूरे बिहार में देखने को मिला। पटना, बेगूसराय, दरभंगा, जहानाबाद और भोजपुर समेत कई जिलों में रेल और सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोकने और हाईवे जाम करने की रणनीति अपनाई।

भोजपुर में ट्रेनों को रोका गया

भोजपुर जिले के बिहिया स्टेशन पर पूर्व RJD विधायक भाई दिनेश ने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए रोक दिया। हालांकि रेलवे और पुलिस की तत्परता से कुछ ही मिनटों बाद ट्रेनें रवाना कर दी गईं।

NH-31, NH-30 और कई मार्गों पर लगा जाम

बेगूसराय में NH-31 को RJD कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटना के मनेर में NH-30 पर आगजनी करते हुए मार्ग बंद किया गया। आरा-सासाराम मार्ग को भी माले कार्यकर्ताओं ने बाधित कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

दरभंगा और जहानाबाद में भी रेल रोको आंदोलन

दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन को रोका, जबकि जहानाबाद में मेमू पैसेंजर ट्रेन को थोड़ी देर के लिए रोका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया और यातायात बहाल कराया।

पप्पू यादव ने भी ट्रेन रोककर जताया विरोध

पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पटना सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

विपक्ष का आरोप: यह जनमत से छेड़छाड़ है

महागठबंधन नेताओं का आरोप है कि वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर लक्षित वर्गों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि जब तक यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं बनती, विरोध जारी रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/trains-in-many-cities-jammed-on-the-streets-on-the/article-27000

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.