मैतेई नेता की गिरफ्तारी से मणिपुर में हिंसा: गाड़ियों में आग, इंटरनेट बंद, आत्मदाह की कोशिशें

Jagran Desk

मणिपुर में जातीय तनाव एक बार फिर उभर कर सामने आया है। शनिवार को राजधानी इंफाल समेत राज्य के पांच जिलों में उग्र प्रदर्शन और हिंसा देखी गई। CBI द्वारा मैतेई संगठन ‘अरम्बाई टेंगोल’ के नेता करन सिंह की गिरफ्तारी के बाद हालात बेकाबू हो गए। करन सिंह पर 2023 की हिंसा को भड़काने का आरोप है।

गाड़ियों में आग, पुलिस पर पथराव, आत्मदाह की कोशिश

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इंफाल की सड़कों पर गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगाई, टायर और पुराने फर्नीचर जलाए। क्वाकेथेल और उरीपोक जैसे इलाकों में सड़कों पर जाम लगाकर प्रदर्शन हुआ। भीड़ ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश भी की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

 इंटरनेट सेवा बंद, कर्फ्यू लागू

हालात को काबू में लाने के लिए प्रशासन ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इंफाल ईस्ट और बिष्णुपुर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।

🔸 गोलियों की आवाजें, कई घायल

प्रदर्शन के दौरान इंफाल वेस्ट के खुरई लामलोंग में एक बस को आग के हवाले कर दिया गया। क्वाकेथेल इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं। तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। रविवार सुबह तक माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा।

राजभवन की सुरक्षा बढ़ाई गई, राजनीतिक हलचल तेज

हिंसा के बीच 25 विधायकों और एक सांसद ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की। इंफाल राजभवन की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। 13 फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, लेकिन विधानसभा भंग नहीं की गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जून तक नई सरकार का गठन हो सकता है।

 मणिपुर हिंसा की पृष्ठभूमि

मणिपुर की 38 लाख की आबादी में तीन प्रमुख समुदाय—मैतेई, नगा और कुकी हैं। मैतेई समुदाय, जो ज्यादातर हिंदू हैं, बहुसंख्यक हैं, जबकि नगा और कुकी समुदाय ईसाई धर्म मानते हैं और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में आते हैं। 3 मई 2023 को शुरू हुई कुकी-मैतेई हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, और 70 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मैतेई नेता की गिरफ्तारी से मणिपुर में हिंसा: गाड़ियों में आग, इंटरनेट बंद, आत्मदाह की कोशिशें

Jagran Desk

गाड़ियों में आग, पुलिस पर पथराव, आत्मदाह की कोशिश

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इंफाल की सड़कों पर गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगाई, टायर और पुराने फर्नीचर जलाए। क्वाकेथेल और उरीपोक जैसे इलाकों में सड़कों पर जाम लगाकर प्रदर्शन हुआ। भीड़ ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश भी की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

 इंटरनेट सेवा बंद, कर्फ्यू लागू

हालात को काबू में लाने के लिए प्रशासन ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इंफाल ईस्ट और बिष्णुपुर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।

🔸 गोलियों की आवाजें, कई घायल

प्रदर्शन के दौरान इंफाल वेस्ट के खुरई लामलोंग में एक बस को आग के हवाले कर दिया गया। क्वाकेथेल इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं। तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। रविवार सुबह तक माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा।

राजभवन की सुरक्षा बढ़ाई गई, राजनीतिक हलचल तेज

हिंसा के बीच 25 विधायकों और एक सांसद ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की। इंफाल राजभवन की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। 13 फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, लेकिन विधानसभा भंग नहीं की गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जून तक नई सरकार का गठन हो सकता है।

 मणिपुर हिंसा की पृष्ठभूमि

मणिपुर की 38 लाख की आबादी में तीन प्रमुख समुदाय—मैतेई, नगा और कुकी हैं। मैतेई समुदाय, जो ज्यादातर हिंदू हैं, बहुसंख्यक हैं, जबकि नगा और कुकी समुदाय ईसाई धर्म मानते हैं और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में आते हैं। 3 मई 2023 को शुरू हुई कुकी-मैतेई हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, और 70 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/violence-protesters-erupted-after-the-arrest-of-maetai-leader-in/article-23607

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.