बेंगलुरु में झमाझम बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, दीवार गिरने से महिला की मौत, यलो अलर्ट जारी

Jagran Desk

On

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को अचानक हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर में करीब 110 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पूरी तरह पानी में डूब गईं।

महादेवपुरा में दीवार गिरने से महिला की मौत
बारिश के कहर के बीच महादेवपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया। भारी बारिश के बाद कमजोर नींव वाली एक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गईप्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

रेस्क्यू में जुटी टीमें, कई इलाकों में जलभराव
शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सड़कों पर फंसी गाड़ियों को बाहर निकाला गया और कुछ क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मुस्तैद हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज और कल (सोमवार और मंगलवार) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि हफ्ते के अंत तक बारिश का दौर जारी रह सकता है

सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलें और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। साथ ही, बिजली के खंभों, कच्ची दीवारों और निर्माणाधीन इमारतों के पास जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

बेंगलुरु में झमाझम बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, दीवार गिरने से महिला की मौत, यलो अलर्ट जारी

Jagran Desk

महादेवपुरा में दीवार गिरने से महिला की मौत
बारिश के कहर के बीच महादेवपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया। भारी बारिश के बाद कमजोर नींव वाली एक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गईप्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

रेस्क्यू में जुटी टीमें, कई इलाकों में जलभराव
शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सड़कों पर फंसी गाड़ियों को बाहर निकाला गया और कुछ क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मुस्तैद हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज और कल (सोमवार और मंगलवार) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि हफ्ते के अंत तक बारिश का दौर जारी रह सकता है

सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलें और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। साथ ही, बिजली के खंभों, कच्ची दीवारों और निर्माणाधीन इमारतों के पास जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/woman-dies-due-to-water-falling-in-the-houses-of/article-21466

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.