आमिर खान ने माना पुरानी फिल्मों में हुई गलती, 'खंबे जैसी खड़ी है' गाने को बताया महिला विरोधी

Bollywod

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआती फिल्मों में हुई गलतियों को स्वीकार किया है। खासतौर पर 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दिल’ के गाने ‘खंबे जैसी खड़ी है’ को उन्होंने महिला विरोधी मानते हुए कहा कि उस दौर में वे भी अनजाने में ऐसी चीजों का हिस्सा बने, जो आज के समय में स्वीकार नहीं की जा सकती।

जूम इंटरव्यू में आमिर की स्वीकारोक्ति

जूम को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, "मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ़ी मांगने में कोई परेशानी नहीं है। करियर की शुरुआत में कुछ ऐसी चीज़ें की जो सही नहीं थीं। 'खंबे जैसी खड़ी है' गाना इसका उदाहरण है, जिसमें महिला की तुलना अलग-अलग ऑब्जेक्ट से की गई है। यह सोच आज के नजरिए से बिल्कुल गलत है। उस वक्त समझ नहीं थी, लेकिन आज मैं इसे स्वीकार करता हूं कि यह गाना महिला को ऑब्जेक्टिफाई करता है।"

आमिर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने शो ‘सत्यमेव जयते’ में भी महिलाओं से जुड़ी ऐसी सोच पर सवाल उठाए थे और आज वो खुद भी आत्ममंथन कर रहे हैं।

‘जाने तू…’ के सीन पर भी जताया अफसोस

इंटरव्यू में आमिर ने फिल्म ‘जाने तू… जाने ना’ के एक सीन का भी जिक्र किया जिसमें हीरो अपनी गर्लफ्रेंड को गुंडों से बचाने के लिए उसे एड्स मरीज बताता है। इस पर आमिर ने बताया कि बाद में एक लड़की ने उन्हें पत्र लिखा जिसमें उसने कहा कि उसकी बहन को एड्स है और फिल्म का वह सीन एड्स को लेकर सामाजिक धारणाओं को और गलत दिशा में ले जाता है।

आमिर बोले, "उस पत्र ने मेरी सोच बदल दी। हम मस्ती में जो कुछ भी करते हैं, उसका असर किसी की भावनाओं पर कितना गहरा हो सकता है, ये समझ आया।"

संदीप रेड्डी वांगा से जुड़ा विवाद और आमिर का जवाब

बता दें कि पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म को लेकर उसके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पर महिला विरोधी कंटेंट दिखाने का आरोप लगा था। आलोचना करने वालों में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल थीं। इसके जवाब में वांगा ने आमिर की फिल्म ‘दिल’ की आलोचना करते हुए उसके गानों और सीन को महिला विरोधी बताया था।

अब आमिर खान ने खुद उस आलोचना को गंभीरता से लिया है और आत्मविश्लेषण करते हुए स्वीकार किया कि उन्हें भी सुधार की जरूरत है और वे उस दिशा में प्रयासरत हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आमिर खान ने माना पुरानी फिल्मों में हुई गलती, 'खंबे जैसी खड़ी है' गाने को बताया महिला विरोधी

Bollywod

जूम इंटरव्यू में आमिर की स्वीकारोक्ति

जूम को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, "मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ़ी मांगने में कोई परेशानी नहीं है। करियर की शुरुआत में कुछ ऐसी चीज़ें की जो सही नहीं थीं। 'खंबे जैसी खड़ी है' गाना इसका उदाहरण है, जिसमें महिला की तुलना अलग-अलग ऑब्जेक्ट से की गई है। यह सोच आज के नजरिए से बिल्कुल गलत है। उस वक्त समझ नहीं थी, लेकिन आज मैं इसे स्वीकार करता हूं कि यह गाना महिला को ऑब्जेक्टिफाई करता है।"

आमिर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने शो ‘सत्यमेव जयते’ में भी महिलाओं से जुड़ी ऐसी सोच पर सवाल उठाए थे और आज वो खुद भी आत्ममंथन कर रहे हैं।

‘जाने तू…’ के सीन पर भी जताया अफसोस

इंटरव्यू में आमिर ने फिल्म ‘जाने तू… जाने ना’ के एक सीन का भी जिक्र किया जिसमें हीरो अपनी गर्लफ्रेंड को गुंडों से बचाने के लिए उसे एड्स मरीज बताता है। इस पर आमिर ने बताया कि बाद में एक लड़की ने उन्हें पत्र लिखा जिसमें उसने कहा कि उसकी बहन को एड्स है और फिल्म का वह सीन एड्स को लेकर सामाजिक धारणाओं को और गलत दिशा में ले जाता है।

आमिर बोले, "उस पत्र ने मेरी सोच बदल दी। हम मस्ती में जो कुछ भी करते हैं, उसका असर किसी की भावनाओं पर कितना गहरा हो सकता है, ये समझ आया।"

संदीप रेड्डी वांगा से जुड़ा विवाद और आमिर का जवाब

बता दें कि पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म को लेकर उसके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पर महिला विरोधी कंटेंट दिखाने का आरोप लगा था। आलोचना करने वालों में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल थीं। इसके जवाब में वांगा ने आमिर की फिल्म ‘दिल’ की आलोचना करते हुए उसके गानों और सीन को महिला विरोधी बताया था।

अब आमिर खान ने खुद उस आलोचना को गंभीरता से लिया है और आत्मविश्लेषण करते हुए स्वीकार किया कि उन्हें भी सुधार की जरूरत है और वे उस दिशा में प्रयासरत हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/aamir-khan-believed-that-the-mistake-made-in-old-films/article-24263

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.