'दुनिया बदल गई'... बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- हमारा दिल खुशियों से भर गया

Bollywod

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब माता-पिता बन चुके हैं। बीती शाम इस जोड़ी के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

बेटी के आने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशी साझा की है।

“हमारा दिल खुशियों से भरा हुआ है, भगवान ने हमें बेटी दी है”

इस प्यारे से संदेश के साथ सिद्धार्थ और कियारा ने पोस्ट में लिखा— "दुनिया बदल गई… हमारा दिल खुशियों से भरा हुआ है, भगवान ने हमें बेटी दी है।" इस एक वाक्य ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को भावुक किया बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी बधाईयों की झड़ी लगा दी।

सितारों ने दी शुभकामनाएं

पोस्ट सामने आते ही कई सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें बधाइयाँ दीं। सुनील ग्रोवर ने लिखा- "बेहतरीन… बधाई हो मम्मी-डैडी को।" नेहा धूपिया ने कहा- "इस दुनिया में वेलकम, पैरेंटहुड में स्वागत सिड और कियारा।" वहीं, अथिया शेट्टी और अदा खान ने भी हार्ट इमोजी के साथ बधाई संदेश भेजा।

शादी के दो साल बाद बने पैरेंट्स

साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल की शुरुआत में माता-पिता बनने की जानकारी सार्वजनिक की थी। कियारा ने मेट गाला 2025 में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अपने प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उस दौरान उनकी ड्रेस और आत्मविश्वास ने सबका ध्यान खींचा था।

फैंस बोले- 'लक्ष्मी आई हैं'

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा के फैंस ने बेटी को 'घर की लक्ष्मी' बताते हुए पोस्ट को जमकर शेयर किया है। यह कपल लंबे समय से अपने प्यार और फिर शादी को लेकर सुर्खियों में रहा है और अब अपने पेरेंटहुड के इस नए सफर की शुरुआत कर चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

'दुनिया बदल गई'... बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- हमारा दिल खुशियों से भर गया

Bollywod

बेटी के आने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशी साझा की है।

“हमारा दिल खुशियों से भरा हुआ है, भगवान ने हमें बेटी दी है”

इस प्यारे से संदेश के साथ सिद्धार्थ और कियारा ने पोस्ट में लिखा— "दुनिया बदल गई… हमारा दिल खुशियों से भरा हुआ है, भगवान ने हमें बेटी दी है।" इस एक वाक्य ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को भावुक किया बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी बधाईयों की झड़ी लगा दी।

सितारों ने दी शुभकामनाएं

पोस्ट सामने आते ही कई सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें बधाइयाँ दीं। सुनील ग्रोवर ने लिखा- "बेहतरीन… बधाई हो मम्मी-डैडी को।" नेहा धूपिया ने कहा- "इस दुनिया में वेलकम, पैरेंटहुड में स्वागत सिड और कियारा।" वहीं, अथिया शेट्टी और अदा खान ने भी हार्ट इमोजी के साथ बधाई संदेश भेजा।

शादी के दो साल बाद बने पैरेंट्स

साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल की शुरुआत में माता-पिता बनने की जानकारी सार्वजनिक की थी। कियारा ने मेट गाला 2025 में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अपने प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उस दौरान उनकी ड्रेस और आत्मविश्वास ने सबका ध्यान खींचा था।

फैंस बोले- 'लक्ष्मी आई हैं'

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा के फैंस ने बेटी को 'घर की लक्ष्मी' बताते हुए पोस्ट को जमकर शेयर किया है। यह कपल लंबे समय से अपने प्यार और फिर शादी को लेकर सुर्खियों में रहा है और अब अपने पेरेंटहुड के इस नए सफर की शुरुआत कर चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/after-the-birth-of-the-world-changed-the-world-siddharth-kiara/article-27827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.