शिवपुरी के केरखो धाम में झरने के नीचे शराब पीने पर मचा बवाल, युवकों ने कान पकड़कर मांगी माफी

Shivpuri, MP

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित एक धार्मिक स्थल केरखो धाम में कुछ युवकों द्वारा झरने के नीचे बैठकर शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

 धार्मिक भावना आहत होने पर क्षेत्रवासियों ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद युवकों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

यह मामला भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम बीरा का है, जहां सिद्ध स्थल केरखो धाम में कुछ युवक शराब पार्टी करते नजर आए। वायरल वीडियो में युवक झरने के नीचे बैठकर शराब के पैग टकराते दिखाई दे रहे हैं। इनमें रघुवीर पुत्र बिस्सी जाटव, अमित पुत्र मुकेश जाटव और राजकुमार पुत्र लल्लू जाटव समेत अन्य युवकों की पहचान हुई है।

धार्मिक स्थल पर शराब पीने से भड़की जनभावना

स्थानीय लोगों का कहना है कि केरखो धाम आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर शराब पीना न केवल अपमानजनक है, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन भी है।

गांववालों के विरोध के बाद मांगी सार्वजनिक माफी

विरोध बढ़ता देख युवक बुधवार को दोबारा उसी स्थान पर पहुंचे और झरने के नीचे ही कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई। उन्होंने खुले तौर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो धार्मिक स्थलों की पवित्रता पर संकट खड़ा हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी के केरखो धाम में झरने के नीचे शराब पीने पर मचा बवाल, युवकों ने कान पकड़कर मांगी माफी

Shivpuri, MP

 धार्मिक भावना आहत होने पर क्षेत्रवासियों ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद युवकों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

यह मामला भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम बीरा का है, जहां सिद्ध स्थल केरखो धाम में कुछ युवक शराब पार्टी करते नजर आए। वायरल वीडियो में युवक झरने के नीचे बैठकर शराब के पैग टकराते दिखाई दे रहे हैं। इनमें रघुवीर पुत्र बिस्सी जाटव, अमित पुत्र मुकेश जाटव और राजकुमार पुत्र लल्लू जाटव समेत अन्य युवकों की पहचान हुई है।

धार्मिक स्थल पर शराब पीने से भड़की जनभावना

स्थानीय लोगों का कहना है कि केरखो धाम आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर शराब पीना न केवल अपमानजनक है, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन भी है।

गांववालों के विरोध के बाद मांगी सार्वजनिक माफी

विरोध बढ़ता देख युवक बुधवार को दोबारा उसी स्थान पर पहुंचे और झरने के नीचे ही कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई। उन्होंने खुले तौर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो धार्मिक स्थलों की पवित्रता पर संकट खड़ा हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ruckus-forgiveness-for-drinking-alcohol-under-the-waterfall-in-kerakho/article-27888

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.