"मोर गांव मोर पानी" पुस्तिका का मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन, कहा– जनभागीदारी से जल संरक्षण बना जनांदोलन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर चल रहे ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान को एक नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में इस अभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।

इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायतों की भूमिका और जनभागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास अब जनांदोलन का रूप ले चुका है।

विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, मनरेगा आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायतों की सक्रियता से जागरूक हुआ समाज

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “जल संरक्षण जैसे विषय को गांव-गांव तक ले जाने का जो कार्य इस अभियान ने किया है, वह अनुकरणीय है। लोगों की स्वप्रेरित सहभागिता और पंचायतों की सक्रिय भागीदारी के कारण समाज में सकारात्मक चेतना आई है।”

उन्होंने बताया कि पुस्तिका में राज्य की कई पंचायतों के नवाचारों, कार्यों और सफलता की कहानियों को स्थान दिया गया है, जो अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

जन-जागरूकता के लिए विशेष IEC गतिविधियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाया गया है। प्रदेश की 11,000 से अधिक ग्राम पंचायत भवनों की दीवारों पर भूजल स्तर अंकित किया गया है। इससे आम नागरिकों में जल के प्रति व्यावहारिक समझ और जिम्मेदारी आई है।

तकनीक और नवाचार का समावेश

अभियान में आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया गया है। GIS तकनीक के माध्यम से जल संरक्षण के कार्यों की योजना बनाई जा रही है, जबकि जलदूत ऐप के माध्यम से खुले कुओं का जल स्तर नियमित रूप से मापा जा रहा है।

इसके अलावा परकोलेशन टैंक, अर्दन डैम, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर जैसे संरचनात्मक उपायों के जरिए स्थायी जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण और संकल्प की मिसाल

‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत 626 क्लस्टर्स में प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जिनमें 56,000 से अधिक प्रतिभागियों को जल प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई। रैली, दीवार लेखन, स्थानीय भागीदारी जैसे माध्यमों से यह अभियान आमजन तक पहुंचा है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि ये प्रयास छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

"मोर गांव मोर पानी" पुस्तिका का मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन, कहा– जनभागीदारी से जल संरक्षण बना जनांदोलन

Raipur, CG

इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायतों की भूमिका और जनभागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास अब जनांदोलन का रूप ले चुका है।

विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, मनरेगा आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायतों की सक्रियता से जागरूक हुआ समाज

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “जल संरक्षण जैसे विषय को गांव-गांव तक ले जाने का जो कार्य इस अभियान ने किया है, वह अनुकरणीय है। लोगों की स्वप्रेरित सहभागिता और पंचायतों की सक्रिय भागीदारी के कारण समाज में सकारात्मक चेतना आई है।”

उन्होंने बताया कि पुस्तिका में राज्य की कई पंचायतों के नवाचारों, कार्यों और सफलता की कहानियों को स्थान दिया गया है, जो अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

जन-जागरूकता के लिए विशेष IEC गतिविधियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाया गया है। प्रदेश की 11,000 से अधिक ग्राम पंचायत भवनों की दीवारों पर भूजल स्तर अंकित किया गया है। इससे आम नागरिकों में जल के प्रति व्यावहारिक समझ और जिम्मेदारी आई है।

तकनीक और नवाचार का समावेश

अभियान में आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया गया है। GIS तकनीक के माध्यम से जल संरक्षण के कार्यों की योजना बनाई जा रही है, जबकि जलदूत ऐप के माध्यम से खुले कुओं का जल स्तर नियमित रूप से मापा जा रहा है।

इसके अलावा परकोलेशन टैंक, अर्दन डैम, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर जैसे संरचनात्मक उपायों के जरिए स्थायी जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण और संकल्प की मिसाल

‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत 626 क्लस्टर्स में प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जिनमें 56,000 से अधिक प्रतिभागियों को जल प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई। रैली, दीवार लेखन, स्थानीय भागीदारी जैसे माध्यमों से यह अभियान आमजन तक पहुंचा है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि ये प्रयास छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-released-the-peacock-village-peacock-water-book/article-27874

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.