मूंग खरीदी में मनमानी के खिलाफ किसानों का हंगामा: हाईवे पर जाम, साफ अनाज भी रिजेक्ट करने का आरोप

Narmadapuram, MP

जिले के माखननगर में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में अनियमितताओं को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को दर्जनों किसानों ने नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा।

किसानों का आरोप है कि साफ और ग्रेडिंग की गई मूंग को भी जानबूझकर रिजेक्ट किया जा रहा है।

घटना दुर्गेश वेयरहाउस के खरीदी केंद्र की है, जहां सुबह से मूंग बेचने आए किसानों को सर्वेयर द्वारा बार-बार खामियां बताकर लौटा दिया गया। नाराज किसानों ने दोपहर करीब 2:30 बजे सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर दिए और नारेबाजी शुरू कर दी।

साफ मूंग भी की जा रही रिजेक्ट, किसानों में नाराजगी

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला संयोजक चंद्रकांत डोब्बाल ने कहा कि केंद्र पर आए हर किसान को कहा जा रहा है कि मूंग को फिर से ग्रेडिंग कर लाओ, जबकि कई किसानों की मूंग पहले से पंखे से साफ की हुई है। एक किसान की साफ मूंग भी सर्वेयर ने अस्वीकार कर दी, जिससे गुस्साए किसानों ने सड़क पर विरोध शुरू कर दिया।

प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम

जैसे ही प्रशासन को किसानों के चक्काजाम की जानकारी मिली, मौके पर तहसीलदार अंकित मोरे, कृषि विभाग के एसएडीओ साहिल साहू सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने जाम खत्म किया और खरीदी प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी।

पहले भी हो चुका है विरोध, किसान परेशान

गौरतलब है कि दो दिन पहले 14 जुलाई को भी किसानों ने शोभापुर में चक्काजाम किया था। तब भी साफ मूंग को रिजेक्ट करने और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ किसान सड़क पर उतर आए थे। किसानों का कहना है कि सर्वेयर और वेयरहाउस कर्मचारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं, जबकि ब्लॉक स्तर की उपार्जन समिति पूरी तरह निष्क्रिय है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मूंग खरीदी में मनमानी के खिलाफ किसानों का हंगामा: हाईवे पर जाम, साफ अनाज भी रिजेक्ट करने का आरोप

Narmadapuram, MP

किसानों का आरोप है कि साफ और ग्रेडिंग की गई मूंग को भी जानबूझकर रिजेक्ट किया जा रहा है।

घटना दुर्गेश वेयरहाउस के खरीदी केंद्र की है, जहां सुबह से मूंग बेचने आए किसानों को सर्वेयर द्वारा बार-बार खामियां बताकर लौटा दिया गया। नाराज किसानों ने दोपहर करीब 2:30 बजे सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर दिए और नारेबाजी शुरू कर दी।

साफ मूंग भी की जा रही रिजेक्ट, किसानों में नाराजगी

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला संयोजक चंद्रकांत डोब्बाल ने कहा कि केंद्र पर आए हर किसान को कहा जा रहा है कि मूंग को फिर से ग्रेडिंग कर लाओ, जबकि कई किसानों की मूंग पहले से पंखे से साफ की हुई है। एक किसान की साफ मूंग भी सर्वेयर ने अस्वीकार कर दी, जिससे गुस्साए किसानों ने सड़क पर विरोध शुरू कर दिया।

प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम

जैसे ही प्रशासन को किसानों के चक्काजाम की जानकारी मिली, मौके पर तहसीलदार अंकित मोरे, कृषि विभाग के एसएडीओ साहिल साहू सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने जाम खत्म किया और खरीदी प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी।

पहले भी हो चुका है विरोध, किसान परेशान

गौरतलब है कि दो दिन पहले 14 जुलाई को भी किसानों ने शोभापुर में चक्काजाम किया था। तब भी साफ मूंग को रिजेक्ट करने और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ किसान सड़क पर उतर आए थे। किसानों का कहना है कि सर्वेयर और वेयरहाउस कर्मचारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं, जबकि ब्लॉक स्तर की उपार्जन समिति पूरी तरह निष्क्रिय है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmerss-uproar-against-arbitrariness-in-the-purchase-of-moong/article-27896

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.