मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगालियों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च, कहा- भाषा के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं

Jagran Desk

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कोलकाता की सड़कों पर मार्च किया। यह विरोध प्रदर्शन उन घटनाओं के खिलाफ था जिनमें कथित रूप से बंगाली भाषी लोगों को अन्य राज्यों में निशाना बनाया गया है।

यह पदयात्रा कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर धर्मतला के दोरीना क्रॉसिंग तक निकाली गई, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लगभग 1,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

ममता बनर्जी बोलीं - अब बांग्ला ही मेरी प्राथमिक भाषा

प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “भाजपा बंगालियों को निशाना बना रही है। मैं अब और अधिक बांग्ला बोलूंगी। यदि मुझे इसके लिए डिटेंशन कैंप में भेजना है, तो भेज दीजिए।” उन्होंने आगे कहा कि बंगाल से देश के विभिन्न हिस्सों में गए करीब 22 लाख प्रवासी श्रमिक वैध दस्तावेजों के साथ रहते हैं और उन्हें अवैध घुसपैठिया कहना सरासर अन्याय है।

TMC ने जताई नाराजगी, पूरे राज्य में हुए विरोध प्रदर्शन

TMC की ओर से ओडिशा में बंगाली मजदूरों की गिरफ्तारी, दिल्ली में जबरन बेदखली और असम के कूचबिहार में एक किसान को विदेशी बताने जैसी घटनाओं को लेकर तीव्र असंतोष जताया गया है। इसके विरोध में पूरे राज्य के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन आयोजित किए गए।

विपक्ष का पलटवार - यह अवैध घुसपैठियों को बचाने की कवायद

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब कुछ अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने की साजिश है। उन्होंने ममता पर ही बंगाली अधिकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूछा कि वरिष्ठ अफसर अत्री भट्टाचार्य, सुब्रत गुप्ता और आईपीएस संजय मुखोपाध्याय को शीर्ष पदों से क्यों वंचित किया गया?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगालियों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च, कहा- भाषा के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं

Jagran Desk

यह पदयात्रा कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर धर्मतला के दोरीना क्रॉसिंग तक निकाली गई, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लगभग 1,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

ममता बनर्जी बोलीं - अब बांग्ला ही मेरी प्राथमिक भाषा

प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “भाजपा बंगालियों को निशाना बना रही है। मैं अब और अधिक बांग्ला बोलूंगी। यदि मुझे इसके लिए डिटेंशन कैंप में भेजना है, तो भेज दीजिए।” उन्होंने आगे कहा कि बंगाल से देश के विभिन्न हिस्सों में गए करीब 22 लाख प्रवासी श्रमिक वैध दस्तावेजों के साथ रहते हैं और उन्हें अवैध घुसपैठिया कहना सरासर अन्याय है।

TMC ने जताई नाराजगी, पूरे राज्य में हुए विरोध प्रदर्शन

TMC की ओर से ओडिशा में बंगाली मजदूरों की गिरफ्तारी, दिल्ली में जबरन बेदखली और असम के कूचबिहार में एक किसान को विदेशी बताने जैसी घटनाओं को लेकर तीव्र असंतोष जताया गया है। इसके विरोध में पूरे राज्य के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन आयोजित किए गए।

विपक्ष का पलटवार - यह अवैध घुसपैठियों को बचाने की कवायद

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब कुछ अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने की साजिश है। उन्होंने ममता पर ही बंगाली अधिकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूछा कि वरिष्ठ अफसर अत्री भट्टाचार्य, सुब्रत गुप्ता और आईपीएस संजय मुखोपाध्याय को शीर्ष पदों से क्यों वंचित किया गया?

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/chief-minister-mamata-banerjee-took-out-a-foot-march-in/article-27886

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.