दतिया में युवक की आत्महत्या के बाद बवाल: शव रखकर चक्काजाम, पथराव-लाठीचार्ज; 11 नामजद, 45 अज्ञात पर केस दर्ज

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के डबरा में बलात्कार के आरोप के कुछ घंटों बाद एक युवक द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लेने के मामले ने मंगलवार रात बड़ा तूल पकड़ लिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-44 पर युवक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

इस दौरान हालात बेकाबू हो गए और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम पचोखरा निवासी 21 वर्षीय आकाश रावत पर दोपहर में गोराघाट थाने में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह फरार हो गया। कुछ ही देर में उसने सिमरिया टेकरी के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी

आत्महत्या से पहले आकाश ने अपने ताऊ को फोन कर बताया कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और वह ट्रैक की ओर जा रहा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी।

सुलह के बदले मांगे थे लाखों रुपए?

परिजनों का आरोप है कि मामला बलात्कार का नहीं, बल्कि पैसे वसूलने का दबाव था। युवती रविवार को घर से चली गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने आकाश पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। सोमवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां युवती के परिजनों ने 15–20 लाख रुपये की मांग रखी थी। आकाश के परिवार ने 10 लाख रुपये देने की बात मानी, लेकिन बात नहीं बनी और एफआईआर दर्ज कर दी गई। इसी तनाव के चलते आकाश ने आत्महत्या की।

शव रखकर हाईवे जाम, फिर हिंसा में बदला प्रदर्शन

मंगलवार देर रात परिजन शव को लेकर बड़ोंकलां तिराहे पर पहुंचे और हाईवे पर जाम लगा दिया। जैसे ही पुलिस ने शव हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की, लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस के वाहन और राहगीरों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा और 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया।

FIR में 11 नामजद, 45 अज्ञात पर केस दर्ज

एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, पथराव और राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। FIR में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें जयेन्द्र सिंह सोमवंशी, उदयभान रावत, सोनू रावत, भरत रावत, महेन्द्र रावत सहित 11 नाम शामिल हैं।

कौन करेगा मामले की जांच?

चूंकि आत्महत्या की घटना डबरा थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए डबरा पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। वहीं, परिजनों ने एफआईआर रद्द करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दतिया में युवक की आत्महत्या के बाद बवाल: शव रखकर चक्काजाम, पथराव-लाठीचार्ज; 11 नामजद, 45 अज्ञात पर केस दर्ज

Gwalior, MP

इस दौरान हालात बेकाबू हो गए और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम पचोखरा निवासी 21 वर्षीय आकाश रावत पर दोपहर में गोराघाट थाने में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह फरार हो गया। कुछ ही देर में उसने सिमरिया टेकरी के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी

आत्महत्या से पहले आकाश ने अपने ताऊ को फोन कर बताया कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और वह ट्रैक की ओर जा रहा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी।

सुलह के बदले मांगे थे लाखों रुपए?

परिजनों का आरोप है कि मामला बलात्कार का नहीं, बल्कि पैसे वसूलने का दबाव था। युवती रविवार को घर से चली गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने आकाश पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। सोमवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां युवती के परिजनों ने 15–20 लाख रुपये की मांग रखी थी। आकाश के परिवार ने 10 लाख रुपये देने की बात मानी, लेकिन बात नहीं बनी और एफआईआर दर्ज कर दी गई। इसी तनाव के चलते आकाश ने आत्महत्या की।

शव रखकर हाईवे जाम, फिर हिंसा में बदला प्रदर्शन

मंगलवार देर रात परिजन शव को लेकर बड़ोंकलां तिराहे पर पहुंचे और हाईवे पर जाम लगा दिया। जैसे ही पुलिस ने शव हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की, लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस के वाहन और राहगीरों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा और 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया।

FIR में 11 नामजद, 45 अज्ञात पर केस दर्ज

एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, पथराव और राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। FIR में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें जयेन्द्र सिंह सोमवंशी, उदयभान रावत, सोनू रावत, भरत रावत, महेन्द्र रावत सहित 11 नाम शामिल हैं।

कौन करेगा मामले की जांच?

चूंकि आत्महत्या की घटना डबरा थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए डबरा पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। वहीं, परिजनों ने एफआईआर रद्द करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-suicide-of-a-young-man-in-datia-a/article-27882

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.