हरदा लाठीचार्ज पर सीएम ने मांगी रिपोर्ट: कहा- मप्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के हरदा में करणी सेना परिवार के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और राजपूत छात्रावास में घुसकर हुई सख्ती के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन से तलब की है और कहा है कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीएम ने ट्वीट कर कहा – "हरदा छात्रावास प्रकरण का संज्ञान लिया है, सामाजिक न्याय और परस्पर सद्भाव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले की जांच रिपोर्ट जल्द मांगी गई है।"

क्या है हरदा विवाद की पृष्ठभूमि

पूरा विवाद 11-12 जुलाई को उस वक्त शुरू हुआ जब करणी सेना के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत ने मोगली थाने में एक हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में मोहित वर्मा, विकास लोधी और उमेश तपानिया के नाम शामिल हैं।

12-13 जुलाई को पुलिस ने आरोपी मोहित वर्मा को गिरफ्तार किया। जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी करणी सेना के कार्यकर्ता अदालत के सामने एकत्र हो गए और आरोपी को खुद सौंपे जाने की मांग की। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव हुआ।

बढ़ता तनाव और पुलिस की सख्ती

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया गया। इस कार्रवाई में जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।

14 जुलाई को पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और क्षेत्र में BNS की धारा 163 (पूर्व की धारा 144) लागू कर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने राजपूत छात्रावास में घुसकर छात्रों पर भी बल प्रयोग किया।

विपक्ष का हमला और न्यायिक जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हरदा पहुंचकर घायल छात्रों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को "अत्याचारपूर्ण" बताया और न्यायिक जांच की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा।

करणी सेना का विरोध जारी, रिहाई के बाद भी आंदोलन की चेतावनी

15 जुलाई को करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को रिहा कर दिया गया, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रशासन ने बाद में फुटेज जारी कर स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हरदा लाठीचार्ज पर सीएम ने मांगी रिपोर्ट: कहा- मप्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं

Bhopal, MP

उन्होंने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन से तलब की है और कहा है कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीएम ने ट्वीट कर कहा – "हरदा छात्रावास प्रकरण का संज्ञान लिया है, सामाजिक न्याय और परस्पर सद्भाव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले की जांच रिपोर्ट जल्द मांगी गई है।"

क्या है हरदा विवाद की पृष्ठभूमि

पूरा विवाद 11-12 जुलाई को उस वक्त शुरू हुआ जब करणी सेना के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत ने मोगली थाने में एक हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में मोहित वर्मा, विकास लोधी और उमेश तपानिया के नाम शामिल हैं।

12-13 जुलाई को पुलिस ने आरोपी मोहित वर्मा को गिरफ्तार किया। जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी करणी सेना के कार्यकर्ता अदालत के सामने एकत्र हो गए और आरोपी को खुद सौंपे जाने की मांग की। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव हुआ।

बढ़ता तनाव और पुलिस की सख्ती

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया गया। इस कार्रवाई में जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।

14 जुलाई को पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और क्षेत्र में BNS की धारा 163 (पूर्व की धारा 144) लागू कर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने राजपूत छात्रावास में घुसकर छात्रों पर भी बल प्रयोग किया।

विपक्ष का हमला और न्यायिक जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हरदा पहुंचकर घायल छात्रों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को "अत्याचारपूर्ण" बताया और न्यायिक जांच की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा।

करणी सेना का विरोध जारी, रिहाई के बाद भी आंदोलन की चेतावनी

15 जुलाई को करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को रिहा कर दिया गया, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रशासन ने बाद में फुटेज जारी कर स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-said-report-on-harda-lathicharge-not-allowed-to-spoil/article-27894

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.