अंधविश्वास की हैवानियत: बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मासूम की बलि, 3 साल के अजय की निर्मम हत्या

Balrampur, CG

मानवता को झकझोर देने वाला एक भयावह मामला बलरामपुर जिले के सुलुगडीह गांव से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे के इलाज के अंधविश्वास में डूबकर तीन साल के मासूम की बलि चढ़ा दी।

आरोपी राजू कोरवा ने सवा साल पहले अजय नगेशिया नामक बच्चे को जंगल से बहला-फुसलाकर अगवा किया और ‘महादानी देवता’ की पूजा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

मिठाई का लालच देकर ले गया मासूम को

यह दिल दहला देने वाली घटना 1 अप्रैल 2024 की है। मृतक अजय के माता-पिता उस समय इलबासा जंगल में झोपड़ी बनाकर महुआ बीनने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अजय जंगल से लापता हो गया। 6 अप्रैल को पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन सवा साल तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

गांव में ‘बड़ा पूजा’ की चर्चा से टूटी चुप्पी

हाल ही में गांव में यह चर्चा शुरू हुई कि राजू कोरवा ने ‘बड़ा पूजा’ किया है। इसी आधार पर मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब राजू से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे किसी ने सलाह दी थी कि ‘महादानी देवता’ को बालक की बलि देने से उसका बेटा ठीक हो जाएगा।

पूजा के बाद की निर्मम हत्या

आरोपी ने बताया कि उसने अजय को मिठाई और बिस्किट का लालच देकर घर बुलाया और वहां ‘देवता की पूजा’ के नाम पर लोहे की छुरी से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने सिर को घर में छिपाया और शरीर को गांव के बाहर नाले के पास दफना दिया। कुछ दिन बाद सिर को भी डर के कारण बाहर जाकर दफना दिया।

22 हड्डियों के अवशेष बरामद, छुरी जब्त

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नाले के पास खुदाई कर शव के सिर और धड़ की हड्डियां बरामद कीं। हत्या में प्रयुक्त लोहे की छुरी भी बरामद कर ली गई है। तहसीलदार और एसडीएम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

हत्या, अपहरण और सबूत मिटाने का मामला दर्ज

सामरी थाना पुलिस ने राजू कोरवा के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या), 363 (अपहरण), और 201 (सबूत मिटाना) के तहत केस दर्ज किया है। 15 जुलाई को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अंधविश्वास की हैवानियत: बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मासूम की बलि, 3 साल के अजय की निर्मम हत्या

Balrampur, CG

आरोपी राजू कोरवा ने सवा साल पहले अजय नगेशिया नामक बच्चे को जंगल से बहला-फुसलाकर अगवा किया और ‘महादानी देवता’ की पूजा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

मिठाई का लालच देकर ले गया मासूम को

यह दिल दहला देने वाली घटना 1 अप्रैल 2024 की है। मृतक अजय के माता-पिता उस समय इलबासा जंगल में झोपड़ी बनाकर महुआ बीनने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अजय जंगल से लापता हो गया। 6 अप्रैल को पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन सवा साल तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

गांव में ‘बड़ा पूजा’ की चर्चा से टूटी चुप्पी

हाल ही में गांव में यह चर्चा शुरू हुई कि राजू कोरवा ने ‘बड़ा पूजा’ किया है। इसी आधार पर मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब राजू से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे किसी ने सलाह दी थी कि ‘महादानी देवता’ को बालक की बलि देने से उसका बेटा ठीक हो जाएगा।

पूजा के बाद की निर्मम हत्या

आरोपी ने बताया कि उसने अजय को मिठाई और बिस्किट का लालच देकर घर बुलाया और वहां ‘देवता की पूजा’ के नाम पर लोहे की छुरी से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने सिर को घर में छिपाया और शरीर को गांव के बाहर नाले के पास दफना दिया। कुछ दिन बाद सिर को भी डर के कारण बाहर जाकर दफना दिया।

22 हड्डियों के अवशेष बरामद, छुरी जब्त

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नाले के पास खुदाई कर शव के सिर और धड़ की हड्डियां बरामद कीं। हत्या में प्रयुक्त लोहे की छुरी भी बरामद कर ली गई है। तहसीलदार और एसडीएम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

हत्या, अपहरण और सबूत मिटाने का मामला दर्ज

सामरी थाना पुलिस ने राजू कोरवा के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या), 363 (अपहरण), और 201 (सबूत मिटाना) के तहत केस दर्ज किया है। 15 जुलाई को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/superstition-help-of-superstition-to-cure-sick-son-innocent-3/article-27892

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.