सौम्याश्री की मौत पर बीजद का उग्र प्रदर्शन: टियर गैस से घायल हुए दो वरिष्ठ नेता अस्पताल में भर्ती

Raipur, CG

एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री बिसी की आत्मदाह के बाद हुई मौत ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस मामले में कथित उत्पीड़न को लेकर बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोक सेवा भवन का घेराव करने की कोशिश की, जो बाद में पुलिस के साथ झड़प में बदल गया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए टियर गैस और पानी की बौछारों का सहारा लिया। इस कार्रवाई में बीजद के वरिष्ठ नेता प्रणब प्रकाश दास उर्फ बॉबी दास और प्रीतिरंजन घराई घायल हो गए। बॉबी दास को भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रीतिरंजन को कैपिटल अस्पताल ले जाया गया।

सौम्याश्री की मौत ने उठाए सुरक्षा और जवाबदेही पर सवाल

बीजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री बिसी को कॉलेज प्रशासन की ओर से लगातार मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा, जिसकी वजह से उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस की सख्ती

बीजद कार्यकर्ताओं ने जब लोअर पीएमजी रोड पर लगे बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें टियर गैस के गोले छोड़े गए। इसी दौरान एक गोला बॉबी दास के पैर में लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीजद ने पुलिस कार्रवाई को बताया अमानवीय

घटना के बाद बीजद ने सरकार और पुलिस प्रशासन की आलोचना करते हुए इसे अलोकतांत्रिक और अमानवीय बताया है। पार्टी नेताओं ने मांग की है कि सौम्याश्री की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सौम्याश्री की मौत पर बीजद का उग्र प्रदर्शन: टियर गैस से घायल हुए दो वरिष्ठ नेता अस्पताल में भर्ती

Raipur, CG

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए टियर गैस और पानी की बौछारों का सहारा लिया। इस कार्रवाई में बीजद के वरिष्ठ नेता प्रणब प्रकाश दास उर्फ बॉबी दास और प्रीतिरंजन घराई घायल हो गए। बॉबी दास को भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रीतिरंजन को कैपिटल अस्पताल ले जाया गया।

सौम्याश्री की मौत ने उठाए सुरक्षा और जवाबदेही पर सवाल

बीजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री बिसी को कॉलेज प्रशासन की ओर से लगातार मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा, जिसकी वजह से उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस की सख्ती

बीजद कार्यकर्ताओं ने जब लोअर पीएमजी रोड पर लगे बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें टियर गैस के गोले छोड़े गए। इसी दौरान एक गोला बॉबी दास के पैर में लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीजद ने पुलिस कार्रवाई को बताया अमानवीय

घटना के बाद बीजद ने सरकार और पुलिस प्रशासन की आलोचना करते हुए इसे अलोकतांत्रिक और अमानवीय बताया है। पार्टी नेताओं ने मांग की है कि सौम्याश्री की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjds-fierce-demonstration-on-soumyashrees-death-two-senior-leaders-injured/article-27872

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.