गौरव खन्ना संग रिश्ते में दरार की अटकलों पर आकांक्षा चमोला का जवाब: बोलीं– शादी में कोई खटपट नहीं, पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया

बॉलीवुड न्यूज

On

क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद उड़ी तलाक की अफवाहें, एक्ट्रेस ने साफ कहा— यह प्रोफेशनल प्रमोशन था, निजी जिंदगी से कोई संबंध नहीं

टीवी अभिनेता और ‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की शादी को लेकर हाल के दिनों में चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में खटपट और यहां तक कि तलाक की खबरें सामने आने लगी थीं। अब आकांक्षा चमोला ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्थिति स्पष्ट की है।

आकांक्षा चमोला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी शादी में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिस इंस्टाग्राम पोस्ट को उनके वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है, उसका गौरव खन्ना से कोई लेना-देना नहीं था। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह पोस्ट उनकी आने वाली वेब सीरीज के प्रमोशन से जुड़ी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर उसका अर्थ अलग-अलग तरह से निकाल लिया गया।

दरअसल, आकांक्षा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लिखा था— “जिस रिश्ते की बुनियाद सिर्फ जरूरतों पर हो, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।” इस एक पंक्ति ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को हवा दे दी। कुछ यूजर्स ने इसे पति-पत्नी के बीच तनाव से जोड़ा, तो कुछ ने इसे मां न बनने के उनके फैसले से जोड़ते हुए निजी टिप्पणियां शुरू कर दीं। देखते ही देखते यह मामला ट्रोलिंग और अफवाहों तक पहुंच गया।

इन प्रतिक्रियाओं पर आकांक्षा ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर गलत धारणाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मां न बनने का फैसला उनका निजी और सोच-समझकर लिया गया निर्णय है। इसके लिए उन्हें किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। आकांक्षा ने कहा कि यह विवाद सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित है, वास्तविक जीवन में उन्हें कभी किसी ने उनके फैसलों को लेकर गलत नहीं कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि गौरव खन्ना इस पूरे मामले में बेहद समझदार और सहयोगी हैं। उम्र के अंतर को लेकर उठने वाले सवालों पर आकांक्षा ने कहा कि गौरव उनकी इमेज और निजी स्पेस को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं और उनके फैसलों का सम्मान करते हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। साल 2016 में दोनों ने शादी की और अब उनकी शादी को लगभग एक दशक हो चुका है। दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं और अपने-अपने करियर में सक्रिय हैं।

-------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/akanksha-chamolas-response-to-the-speculations-of-rift-in-her/article-44911

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.