मार्गोट रॉबी ने रेड कार्पेट पर पहना 74 करोड़ का ताजमहल नेकलेस

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

बेगम नूरजहां का 400 साल पुराना डायमंड हार अब हॉलीवुड स्टार के ग्लैमरस लुक की शान

कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी ने अपनी फिल्म ‘वुथरिंग हाइट्स’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर 400 साल पुराने ऐतिहासिक ताजमहल डायमंड नेकलेस के साथ रेड कार्पेट पर ग्लैमरस लुक पेश किया। यह हार 69.42 कैरेट के हार्ट शेप टेबल-कट डायमंड से बना है, जिसे गोल्ड और रूबी से सजी कार्टियर चेन में सेट किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 मिलियन डॉलर यानी 74 करोड़ रुपये है।

यह नेकलेस 17वीं सदी का है और मुगल सम्राट जहांगीर ने इसे अपनी पत्नी बेगम नूरजहां को गिफ्ट किया था। हार पर फारसी में उकेरा गया संदेश ‘प्यार हमेशा बना रहता है’ और नूरजहां का नाम आज भी इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। बाद में यह शाहजहां के पास गया, जिन्होंने इसे अपनी पत्नी मुमताज महल को भेंट किया। मुमताज की याद में बने ताजमहल के नाम पर यह डायमंड आज ‘ताजमहल डायमंड नेकलेस’ के रूप में जाना जाता है।

इतिहास में नूरजहां को मुगल दरबार की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली बेगम माना जाता है। उन्हें फैशन और स्टाइल की रानी कहा जाता था। उन्होंने नूरमहली ड्रेस और अन्य पारंपरिक फैब्रिक्स को लोकप्रिय बनाया और खुद विशेष इत्र तैयार किया।

20वीं सदी में यह डायमंड अमेरिकी अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर के पास आया। 1972 में उनके पांचवें पति रिचर्ड बर्टन ने इसे सरप्राइज गिफ्ट के रूप में उन्हें दिया। इसके बाद यह हार एलिजाबेथ टेलर के ज्वेलरी कलेक्शन का अहम हिस्सा बन गया। 2011 में एलिजाबेथ टेलर के निधन के बाद नीलामी में यह 8.8 मिलियन डॉलर में बिका और राशि एड्स फाउंडेशन को दान की गई।

कार्टियर ने हार का री-डिजाइन करते हुए इसे जेड माउंटिंग में सजाया और लाल रूबी व छोटे डायमंड्स के साथ गोल्ड-रूबी चेन बनाई। यह चेन पारंपरिक भारतीय सिल्क कॉर्ड की तरह डिज़ाइन की गई थी, जिसे एडजस्टेबल स्लाइड और टैसल्स से सजाया गया।

लॉस एंजिल्स के टीसीएल चाइनीज थिएटर में आयोजित प्रीमियर में मार्गोट रॉबी का यह लुक सोशल मीडिया और ग्लोबल मीडिया में छा गया। फैंस और ज्वेलरी विशेषज्ञ इसे न केवल ऐतिहासिक महत्व के कारण बल्कि इसकी ग्लैमरस प्रस्तुति के लिए भी सराह रहे हैं।

ताजमहल डायमंड नेकलेस का यह प्रदर्शन न सिर्फ हॉलीवुड में इतिहास और कला की झलक पेश करता है, बल्कि मुगल कालीन प्रेम और फैशन की कहानी को भी जीवित रखता है।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/margot-robbie-wore-taj-mahal-necklace-worth-rs-74-crore/article-44898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.