चुपचाप कुंभ पहुंचे थे अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन के सामने किया था खुलासा: बोले- पहचान में ना आ जाऊं, इसलिए चोरी-छिपे गया था

Bollywod

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में जहां लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, वहीं बॉलीवुड के कई नामी सितारों की मौजूदगी ने भी इस धार्मिक आयोजन को खास बना दिया।

इसी कड़ी में सुपरस्टार अक्षय कुमार भी संगम स्नान के लिए पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा के साथ पवित्र डुबकी लगाई।

हालांकि अक्षय कुमार इससे पहले भी चोरी-छिपे कुंभ मेले में शामिल हो चुके हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद महानायक अमिताभ बच्चन के शो में किया था।

कुंभ में पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

महाकुंभ 2025 में कटरीना कैफ, विकी कौशल, रवीना टंडन व उनकी बेटी राशा, राजकुमार राव, कबीर खान, सपना चौधरी, रेमो डिसूजा, कैलाश खेर, अदा शर्मा, अनुपम खेर और पत्रलेखा जैसे कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अक्षय कुमार भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धा से संगम स्नान किया।

जब अक्षय ने बिग बी से साझा की अपनी कुंभ यात्रा

साल 2022 में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे। इसी दौरान जब बिग बी ने उनसे कुंभ मेले को लेकर सवाल किया, तो अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा था—
“हां, मुझे एक बार मौका मिला था तो मैं चोरी-छिपे कुंभ मेला चला गया था और फिर चुपचाप वापस भी आ गया।”

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह किस वर्ष की बात थी, लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह उनकी स्टारडम के बाद की यात्रा थी। अक्षय ने कहा था कि भीड़ में पहचान में न आ जाऊं, इसलिए शांतिपूर्वक कुंभ स्नान करके लौट आया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो...

अक्षय कुमार की इस साल अब तक ‘स्काई फोर्स’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साउथ फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव का कैमियो निभाया है। अब वो ‘जॉली LLB 3’ में नजर आएंगे।

वहीं अमिताभ बच्चन, जिन्होंने हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में काम किया था, वे अब एक बार फिर टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 17 के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसका प्रसारण 11 अगस्त 2025 से शुरू होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चुपचाप कुंभ पहुंचे थे अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन के सामने किया था खुलासा: बोले- पहचान में ना आ जाऊं, इसलिए चोरी-छिपे गया था

Bollywod

इसी कड़ी में सुपरस्टार अक्षय कुमार भी संगम स्नान के लिए पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा के साथ पवित्र डुबकी लगाई।

हालांकि अक्षय कुमार इससे पहले भी चोरी-छिपे कुंभ मेले में शामिल हो चुके हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद महानायक अमिताभ बच्चन के शो में किया था।

कुंभ में पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

महाकुंभ 2025 में कटरीना कैफ, विकी कौशल, रवीना टंडन व उनकी बेटी राशा, राजकुमार राव, कबीर खान, सपना चौधरी, रेमो डिसूजा, कैलाश खेर, अदा शर्मा, अनुपम खेर और पत्रलेखा जैसे कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अक्षय कुमार भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धा से संगम स्नान किया।

जब अक्षय ने बिग बी से साझा की अपनी कुंभ यात्रा

साल 2022 में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे। इसी दौरान जब बिग बी ने उनसे कुंभ मेले को लेकर सवाल किया, तो अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा था—
“हां, मुझे एक बार मौका मिला था तो मैं चोरी-छिपे कुंभ मेला चला गया था और फिर चुपचाप वापस भी आ गया।”

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह किस वर्ष की बात थी, लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह उनकी स्टारडम के बाद की यात्रा थी। अक्षय ने कहा था कि भीड़ में पहचान में न आ जाऊं, इसलिए शांतिपूर्वक कुंभ स्नान करके लौट आया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो...

अक्षय कुमार की इस साल अब तक ‘स्काई फोर्स’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साउथ फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव का कैमियो निभाया है। अब वो ‘जॉली LLB 3’ में नजर आएंगे।

वहीं अमिताभ बच्चन, जिन्होंने हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में काम किया था, वे अब एक बार फिर टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 17 के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसका प्रसारण 11 अगस्त 2025 से शुरू होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/akshay-kumar-had-reached-kumbh-quietly-in-front-of-amitabh/article-27829

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.