आतंकी हमले के बाद पहलगाम पहुंचे अतुल कुलकर्णी, कश्मीर आने की दी अपील

Bollywod

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कई लोग कश्मीर जाने से डर रहे थे, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कश्मीर पहुंचने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों से कश्मीर आने की अपील की। उन्होंने लिखा, "हिंदोस्तां की ये जागीर है कि डर से हिम्मत भारी है, हिंदोस्तां की ये जागीर है कि नफरत प्यार से हारी है, चलिए जी कश्मीर चलें सिंधु, झेलम किनार चलें, मैं आया हूं, आप भी आएं।"

 मुंबई से कश्मीर की फ्लाइट में दिखी खाली सीटें

अतुल कुलकर्णी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए। इनमें उन्होंने मुंबई से कश्मीर की फ्लाइट की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें फ्लाइट में सीटें खाली दिख रही थीं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लोगों से आग्रह किया कि कश्मीर की फ्लाइट को भरने के लिए वे यहां आएं। इसके अलावा, उन्होंने पहलगाम हमले के बाद कश्मीर की सड़कों का भी दृश्य साझा किया, जहां लोग तिरंगा थामे हुए चल रहे थे।

कश्मीर पर अतुल कुलकर्णी का बयान

श्रीनगर में एक इंटरव्यू के दौरान अतुल कुलकर्णी ने कहा, "यह घटना बहुत दुखद है और हम सभी को इससे दुख हुआ है। सोशल मीडिया पर सिर्फ लिखने से कुछ नहीं होगा, मुझे लगा कि मुझे यहां आकर कुछ करना चाहिए। मैंने सुना है कि कश्मीर आने वाली 90 प्रतिशत बुकिंग्स कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि यह पीक सीजन है। कश्मीरियत और कश्मीरी लोगों को हमें संभालना होगा। टूरिज्म सिर्फ पर्यटन नहीं है, यह एक संबंध होता है जो हमें कश्मीर और मैनलैंड के बीच बनाए रखना चाहिए।"

अतुल कुलकर्णी की खास अपील

अतुल कुलकर्णी ने कहा, "अगर हम आतंकवादियों को जीतने नहीं देना चाहते, तो हमें उनका यह संदेश नहीं सुनना चाहिए कि कश्मीर मत आओ। हम कश्मीर आएंगे, हम यहां बड़ी संख्या में आएंगे। कश्मीर हमारा है, और अगर किसी का प्लेन कहीं और जा रहा है तो उसे कैंसिल कर यहां आइए। कश्मीरियत को संभालना और कश्मीरी लोगों से प्यार करना हमारी जिम्मेदारी है। यहां मुस्कुराहट और प्यार लाना जरूरी है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आतंकी हमले के बाद पहलगाम पहुंचे अतुल कुलकर्णी, कश्मीर आने की दी अपील

Bollywod

 मुंबई से कश्मीर की फ्लाइट में दिखी खाली सीटें

अतुल कुलकर्णी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए। इनमें उन्होंने मुंबई से कश्मीर की फ्लाइट की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें फ्लाइट में सीटें खाली दिख रही थीं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लोगों से आग्रह किया कि कश्मीर की फ्लाइट को भरने के लिए वे यहां आएं। इसके अलावा, उन्होंने पहलगाम हमले के बाद कश्मीर की सड़कों का भी दृश्य साझा किया, जहां लोग तिरंगा थामे हुए चल रहे थे।

कश्मीर पर अतुल कुलकर्णी का बयान

श्रीनगर में एक इंटरव्यू के दौरान अतुल कुलकर्णी ने कहा, "यह घटना बहुत दुखद है और हम सभी को इससे दुख हुआ है। सोशल मीडिया पर सिर्फ लिखने से कुछ नहीं होगा, मुझे लगा कि मुझे यहां आकर कुछ करना चाहिए। मैंने सुना है कि कश्मीर आने वाली 90 प्रतिशत बुकिंग्स कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि यह पीक सीजन है। कश्मीरियत और कश्मीरी लोगों को हमें संभालना होगा। टूरिज्म सिर्फ पर्यटन नहीं है, यह एक संबंध होता है जो हमें कश्मीर और मैनलैंड के बीच बनाए रखना चाहिए।"

अतुल कुलकर्णी की खास अपील

अतुल कुलकर्णी ने कहा, "अगर हम आतंकवादियों को जीतने नहीं देना चाहते, तो हमें उनका यह संदेश नहीं सुनना चाहिए कि कश्मीर मत आओ। हम कश्मीर आएंगे, हम यहां बड़ी संख्या में आएंगे। कश्मीर हमारा है, और अगर किसी का प्लेन कहीं और जा रहा है तो उसे कैंसिल कर यहां आइए। कश्मीरियत को संभालना और कश्मीरी लोगों से प्यार करना हमारी जिम्मेदारी है। यहां मुस्कुराहट और प्यार लाना जरूरी है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/atul-kulkarni-reached-pahalgam-after-terrorist-attack-appeals-to-come/article-18894

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.