भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बयान – अंजलि राघव से मांगी माफी, बोले- "गलत इरादे से टच नहीं किया"

Bollywood NEWS

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह हाल ही में एक विवाद में फंस गए, जब लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को स्टेज पर परफॉर्मेंस के समय कमर से छू लिया।

 यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ लिया।

वीडियो सामने आने के बाद अंजलि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनका कहना था कि वह इस घटना से बेहद असहज हो गईं। अंजलि ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद पवन सिंह के फैंस के बीच उस वक्त अपनी बात रखना मुश्किल था।

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा—
"अंजलि जी, मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। जब मुझे इस बात की जानकारी हुई तो मुझे बहुत अफसोस हुआ। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। हम सभी कलाकार हैं, फिर भी अगर मेरे व्यवहार से आपको दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं।"

अंजलि ने भी इस माफी को स्वीकार करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया—
"पवन सिंह जी मुझसे सीनियर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। मैं उन्हें माफ करती हूं और इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती।"

कौन हैं अंजलि राघव?

दिल्ली की रहने वाली अंजलि राघव हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। सॉलिड बॉडी, हाय नी मेरी मोटो और 36 फोन जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अजय हुड्डा, मासूम शर्मा और राजू पंजाबी जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है।

बॉलीवुड फिल्म तेवर और राजस्थानी मूवी भरखमा में भी अंजलि नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनका भोजपुरी गाना सइयां सेवा करे रिलीज हुआ था।

अंजलि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह टीचर बनना चाहती थीं, लेकिन पिता की असमय मौत और पारिवारिक हालातों ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में ला दिया। आज वे हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बयान – अंजलि राघव से मांगी माफी, बोले- "गलत इरादे से टच नहीं किया"

Bollywood NEWS

 यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ लिया।

वीडियो सामने आने के बाद अंजलि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनका कहना था कि वह इस घटना से बेहद असहज हो गईं। अंजलि ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद पवन सिंह के फैंस के बीच उस वक्त अपनी बात रखना मुश्किल था।

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा—
"अंजलि जी, मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। जब मुझे इस बात की जानकारी हुई तो मुझे बहुत अफसोस हुआ। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। हम सभी कलाकार हैं, फिर भी अगर मेरे व्यवहार से आपको दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं।"

अंजलि ने भी इस माफी को स्वीकार करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया—
"पवन सिंह जी मुझसे सीनियर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। मैं उन्हें माफ करती हूं और इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती।"

कौन हैं अंजलि राघव?

दिल्ली की रहने वाली अंजलि राघव हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। सॉलिड बॉडी, हाय नी मेरी मोटो और 36 फोन जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अजय हुड्डा, मासूम शर्मा और राजू पंजाबी जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है।

बॉलीवुड फिल्म तेवर और राजस्थानी मूवी भरखमा में भी अंजलि नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनका भोजपुरी गाना सइयां सेवा करे रिलीज हुआ था।

अंजलि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह टीचर बनना चाहती थीं, लेकिन पिता की असमय मौत और पारिवारिक हालातों ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में ला दिया। आज वे हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bhojpuri-star-pawan-singhs-statement-apologized-to-anjali-raghav-said/article-32021

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.