पत्नी से अफेयर का शक, सब्जी व्यापारी ने पुजारी को मौत के घाट उतारा

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध संबंध को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सब्जी व्यापारी ने अपने चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी।

 बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी और पुजारी के बीच अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से आरोपी ने पत्नी से सामाजिक तलाक भी ले लिया था। लेकिन, मन में पल रहे गुस्से ने आखिरकार उसे खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

रविवार तड़के हमलावरों ने बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को मंदिर के बाहर बुलाया और वहां पाइप व ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 12 घंटे के भीतर ही नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मां को दिखी बेटे की खून से लथपथ लाश

परसाकांपा गांव निवासी 30 वर्षीय जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू मंदिर में ही रहते थे और वहीं पूजा-पाठ करते थे। रोजाना की तरह सुबह करीब 6 बजे उनकी मां उन्हें चाय देने मंदिर पहुंचीं। तभी उन्होंने बेटे का शव खून से सना पड़ा देखा। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को खबर दी।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा समेत पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच में सामने आया कि वारदात में पुजारी की पहचान करने वाले लोग ही शामिल थे।

अवैध संबंध से टूटी शादी

मुख्य आरोपी सुरेश धुरी (35) का परिवार पुजारी के खेत में फसल उगाता था। इसी दौरान पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बात सामने आने पर सुरेश ने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। आखिरकार छह महीने पहले उसने पत्नी से सामाजिक तलाक ले लिया।

बाइक पूजा का बहाना और खूनखराबा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुरेश ने रिश्तेदारों संग मिलकर हत्या की योजना बनाई। आरोपी रविवार सुबह बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बाहर लाए और फिर सस्पेंशन पाइप व ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

12 घंटे में गिरफ्तारी

डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस आरोपियों के घर तक पहुंची और एक-एक कर सभी को पकड़ लिया। इसमें सुरेश धुरी समेत उसके रिश्तेदार भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कबूल किया है कि अवैध संबंध की वजह से उसकी शादी टूटी और इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Sep 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी से अफेयर का शक, सब्जी व्यापारी ने पुजारी को मौत के घाट उतारा

Bilaspur, CG

 बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी और पुजारी के बीच अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से आरोपी ने पत्नी से सामाजिक तलाक भी ले लिया था। लेकिन, मन में पल रहे गुस्से ने आखिरकार उसे खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

रविवार तड़के हमलावरों ने बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को मंदिर के बाहर बुलाया और वहां पाइप व ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 12 घंटे के भीतर ही नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मां को दिखी बेटे की खून से लथपथ लाश

परसाकांपा गांव निवासी 30 वर्षीय जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू मंदिर में ही रहते थे और वहीं पूजा-पाठ करते थे। रोजाना की तरह सुबह करीब 6 बजे उनकी मां उन्हें चाय देने मंदिर पहुंचीं। तभी उन्होंने बेटे का शव खून से सना पड़ा देखा। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को खबर दी।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा समेत पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच में सामने आया कि वारदात में पुजारी की पहचान करने वाले लोग ही शामिल थे।

अवैध संबंध से टूटी शादी

मुख्य आरोपी सुरेश धुरी (35) का परिवार पुजारी के खेत में फसल उगाता था। इसी दौरान पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बात सामने आने पर सुरेश ने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। आखिरकार छह महीने पहले उसने पत्नी से सामाजिक तलाक ले लिया।

बाइक पूजा का बहाना और खूनखराबा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुरेश ने रिश्तेदारों संग मिलकर हत्या की योजना बनाई। आरोपी रविवार सुबह बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बाहर लाए और फिर सस्पेंशन पाइप व ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

12 घंटे में गिरफ्तारी

डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस आरोपियों के घर तक पहुंची और एक-एक कर सभी को पकड़ लिया। इसमें सुरेश धुरी समेत उसके रिश्तेदार भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कबूल किया है कि अवैध संबंध की वजह से उसकी शादी टूटी और इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-vegetable-businessman-suspects-an-affair-with-his-wife-killing/article-32099

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.