भोपाल क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: दादा, बेटा और पोता चला रहे थे अवैध हथियार फैक्ट्री

Bhopal, MP

क्राइम ब्रांच पुलिस ने टीकमगढ़ जिले के जतारा में चल रही हाईटेक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि फैक्ट्री को दादा, बेटा और नाबालिग पोते की तिकड़ी मिलकर चला रही थी। यहां बने हथियारों की सप्लाई न सिर्फ मध्यप्रदेश में बल्कि उत्तर प्रदेश तक की जाती थी।

दूरस्थ वेयरहाउस में छिपाई थी फैक्ट्री

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निशातपुरा क्षेत्र के कुछ अपराधी वाहन चोरी और हथियार तस्करी से जुड़े हैं। दबिश के बाद मुख्तार खान नामक आरोपी से पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार सुरेंद्र विश्वकर्मा से मिले थे, जिसने जतारा में अत्याधुनिक हथियार फैक्ट्री खड़ी की थी।

परिवार की तीन पीढ़ियां शामिल

जांच में सामने आया कि सुरेंद्र का पिता आनंदी विश्वकर्मा लगभग 40 साल से लेथ मशीन पर कृषि उपकरण बनाने के बहाने हथियार बनाता था। यही काम आगे बेटे सुरेंद्र और पोते तक पहुंचा। जेल से सजा काटकर लौटने के बाद भी सुरेंद्र ने फैक्ट्री को और आधुनिक रूप दिया और परिवार को इसमें शामिल रखा।

मशीनों से बन रहे थे कलपुर्जे

छापे के दौरान पुलिस ने लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, मिलिंग मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए। साथ ही देसी पिस्टल, तीन अधूरी पिस्टल, बैरल, स्लाइडर, ट्रिगर, कारतूस और अन्य कलपुर्जे भी मिले। पुलिस का कहना है कि पहले कलपुर्जे बाहर से आते थे, लेकिन अब पूरा निर्माण स्थानीय स्तर पर ही होने लगा था।

बड़े पैमाने पर सप्लाई

हथियारों की सप्लाई मध्यप्रदेश से बाहर, खासकर उत्तर प्रदेश में की जा रही थी। थोक में बिकने वाले ये हथियार कम लागत और गोपनीय वितरण की वजह से अपराधियों के बीच आसानी से पहुंच रहे थे।

गिरफ्तार और फरार आरोपी

इस मामले में मुख्तार खान, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सैफ अली उर्फ रिंकू, मुमताज अली और आनंदी विश्वकर्मा पुलिस गिरफ्त में हैं। जबकि नरेंद्र प्रताप सिंह परमार फरार है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Sep 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: दादा, बेटा और पोता चला रहे थे अवैध हथियार फैक्ट्री

Bhopal, MP

चौंकाने वाली बात यह रही कि फैक्ट्री को दादा, बेटा और नाबालिग पोते की तिकड़ी मिलकर चला रही थी। यहां बने हथियारों की सप्लाई न सिर्फ मध्यप्रदेश में बल्कि उत्तर प्रदेश तक की जाती थी।

दूरस्थ वेयरहाउस में छिपाई थी फैक्ट्री

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निशातपुरा क्षेत्र के कुछ अपराधी वाहन चोरी और हथियार तस्करी से जुड़े हैं। दबिश के बाद मुख्तार खान नामक आरोपी से पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार सुरेंद्र विश्वकर्मा से मिले थे, जिसने जतारा में अत्याधुनिक हथियार फैक्ट्री खड़ी की थी।

परिवार की तीन पीढ़ियां शामिल

जांच में सामने आया कि सुरेंद्र का पिता आनंदी विश्वकर्मा लगभग 40 साल से लेथ मशीन पर कृषि उपकरण बनाने के बहाने हथियार बनाता था। यही काम आगे बेटे सुरेंद्र और पोते तक पहुंचा। जेल से सजा काटकर लौटने के बाद भी सुरेंद्र ने फैक्ट्री को और आधुनिक रूप दिया और परिवार को इसमें शामिल रखा।

मशीनों से बन रहे थे कलपुर्जे

छापे के दौरान पुलिस ने लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, मिलिंग मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए। साथ ही देसी पिस्टल, तीन अधूरी पिस्टल, बैरल, स्लाइडर, ट्रिगर, कारतूस और अन्य कलपुर्जे भी मिले। पुलिस का कहना है कि पहले कलपुर्जे बाहर से आते थे, लेकिन अब पूरा निर्माण स्थानीय स्तर पर ही होने लगा था।

बड़े पैमाने पर सप्लाई

हथियारों की सप्लाई मध्यप्रदेश से बाहर, खासकर उत्तर प्रदेश में की जा रही थी। थोक में बिकने वाले ये हथियार कम लागत और गोपनीय वितरण की वजह से अपराधियों के बीच आसानी से पहुंच रहे थे।

गिरफ्तार और फरार आरोपी

इस मामले में मुख्तार खान, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सैफ अली उर्फ रिंकू, मुमताज अली और आनंदी विश्वकर्मा पुलिस गिरफ्त में हैं। जबकि नरेंद्र प्रताप सिंह परमार फरार है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dada-son-and-grandson-were-running-illegal-arms-factory-of/article-32117

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.