छात्र की मौत: हॉस्टल में लकड़ी काटते समय कुल्हाड़ी से हादसा

Balrampur, CG

जिले के जरहाडीह स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी हॉस्टल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

 चौथी कक्षा का छात्र अभय कच्छप (11) लकड़ी काटते समय चौकीदार की कुल्हाड़ी की चपेट में आ गया। बाएं पैर में गहरी चोट लगने से उसकी नस कट गई और तेजी से खून बहने लगा।

हॉस्टल वार्डन छात्र को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन खून का रिसाव न रुकने पर डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल ने एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। मजबूरन वार्डन अपनी निजी गाड़ी से छात्र को लेकर अंबिकापुर निकले।

रास्ते में बलरामपुर बाजार के पास फिर से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें दोबारा हॉस्पिटल लौटना पड़ा। पट्टी बदलने के बाद वे छात्र को अंबिकापुर ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। प्रतापपुर तक वह बात करता रहा, लेकिन उसके बाद बेहोश हो गया। अंबिकापुर के महावीर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात को शव को बलरामपुर जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

इस घटना के बाद हॉस्टल और जिला अस्पताल की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छात्र की मौत: हॉस्टल में लकड़ी काटते समय कुल्हाड़ी से हादसा

Balrampur, CG

 चौथी कक्षा का छात्र अभय कच्छप (11) लकड़ी काटते समय चौकीदार की कुल्हाड़ी की चपेट में आ गया। बाएं पैर में गहरी चोट लगने से उसकी नस कट गई और तेजी से खून बहने लगा।

हॉस्टल वार्डन छात्र को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन खून का रिसाव न रुकने पर डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल ने एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। मजबूरन वार्डन अपनी निजी गाड़ी से छात्र को लेकर अंबिकापुर निकले।

रास्ते में बलरामपुर बाजार के पास फिर से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें दोबारा हॉस्पिटल लौटना पड़ा। पट्टी बदलने के बाद वे छात्र को अंबिकापुर ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। प्रतापपुर तक वह बात करता रहा, लेकिन उसके बाद बेहोश हो गया। अंबिकापुर के महावीर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात को शव को बलरामपुर जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

इस घटना के बाद हॉस्टल और जिला अस्पताल की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/students-death-accident-with-an-ax-while-cutting-wood-in/article-32103

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.