पहलगाम आतंकी हमले पर दीपिका कक्कड़ का बयान: "दर्दनाक घटना ने पूरी तरह हिला दिया"

Bollywod

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने आखिरकार पहलगाम आतंकी हमले पर चुप्पी तोड़ी है। हमला जिस दिन हुआ था, उसी दिन दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम कश्मीर से दिल्ली लौटे थे। सोशल मीडिया पर हमले के दिन व्लॉग अपडेट देने के कारण दोनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब दीपिका ने अपने ताजा व्लॉग में इस भयावह घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 दीपिका ने बताया कि जब वह और शोएब दिल्ली पहुंचे, तब उन्हें हमले की गंभीरता के बारे में पता चला। उन्होंने कहा, "जब हम दिल्ली में लैंड हुए तो खबर मिली कि पहलगाम में कुछ घटना हुई है। शुरू में हमें पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद जब विस्तार से सब कुछ जाना, तो सचमुच भीतर तक हिल गए। यह बेहद दर्दनाक था।"

सोशल मीडिया पर हुई थीं ट्रोलिंग
पहलगाम से लौटने के बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपनी सुरक्षित वापसी की सूचना दी थी और नए व्लॉग के अपडेट की बात कही थी। इस पोस्ट को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें असंवेदनशील बताते हुए ट्रोल किया। हाल ही में शोएब इब्राहिम ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिना पूरी बात जाने लोगों को किसी की भावना पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

छुट्टियों से लौटते वक्त हुआ था हमला
दीपिका और शोएब, दोनों कश्मीर में छुट्टियां मना रहे थे और पहलगाम भी घूमने गए थे। वे 22 अप्रैल की सुबह ही दिल्ली लौटे थे, और उसी दिन बाद में पहलगाम में आतंकी हमला हो गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।

दीपिका ने अपने व्लॉग के जरिए सभी शहीदों और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की और कहा कि ऐसी घटनाएं हमें बताती हैं कि जीवन कितना अनिश्चित है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम आतंकी हमले पर दीपिका कक्कड़ का बयान: "दर्दनाक घटना ने पूरी तरह हिला दिया"

Bollywod

 दीपिका ने बताया कि जब वह और शोएब दिल्ली पहुंचे, तब उन्हें हमले की गंभीरता के बारे में पता चला। उन्होंने कहा, "जब हम दिल्ली में लैंड हुए तो खबर मिली कि पहलगाम में कुछ घटना हुई है। शुरू में हमें पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद जब विस्तार से सब कुछ जाना, तो सचमुच भीतर तक हिल गए। यह बेहद दर्दनाक था।"

सोशल मीडिया पर हुई थीं ट्रोलिंग
पहलगाम से लौटने के बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपनी सुरक्षित वापसी की सूचना दी थी और नए व्लॉग के अपडेट की बात कही थी। इस पोस्ट को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें असंवेदनशील बताते हुए ट्रोल किया। हाल ही में शोएब इब्राहिम ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिना पूरी बात जाने लोगों को किसी की भावना पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

छुट्टियों से लौटते वक्त हुआ था हमला
दीपिका और शोएब, दोनों कश्मीर में छुट्टियां मना रहे थे और पहलगाम भी घूमने गए थे। वे 22 अप्रैल की सुबह ही दिल्ली लौटे थे, और उसी दिन बाद में पहलगाम में आतंकी हमला हो गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।

दीपिका ने अपने व्लॉग के जरिए सभी शहीदों और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की और कहा कि ऐसी घटनाएं हमें बताती हैं कि जीवन कितना अनिश्चित है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/deepika-kakkars-statement-on-pahalgam-terror-attack-completely-shook/article-18980

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.