सट्टेबाजी केस में ED की बड़ी कार्रवाई: युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स की संपत्ति जब्त

बॉलीवुड

On

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 1xBet ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां सीज कीं

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री नेहा शर्मा समेत कई चर्चित हस्तियों की संपत्तियां जब्त कर लीं। एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अंतरिम आदेश जारी होने के बाद की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में कुल जब्त संपत्तियों की अनुमानित कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। जिन अन्य नामों पर कार्रवाई हुई है, उनमें मॉडल-अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां, बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सोनू सूद की करीब 1 करोड़ रुपये, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये, अंकुश हाजरा की 47 लाख रुपये और उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

क्या है आरोप

ED का आरोप है कि इन सेलेब्रिटीज़ ने प्रतिबंधित ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet का प्रचार किया और इसके बदले मिली रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए प्राप्त किया। एजेंसी का कहना है कि यह राशि अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों से जुड़ी हुई थी।

इससे पहले भी एजेंसी ने इस मामले में कई सेलेब्रिटीज़ से पूछताछ की थी। 24 सितंबर को अभिनेता सोनू सूद से दिल्ली स्थित ED कार्यालय में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई थी और उनका बयान PMLA के तहत दर्ज किया गया था। कुछ समय पहले ED ने पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की भी 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

1xBet ऐप पर कार्रवाई क्यों

1xBet एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। भारत में यह ऐप और इससे जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म प्रतिबंधित हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस तरह के ऐप्स के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन, टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग की जाती है।

सरकार की सख्त नीति

केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के तहत ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स से आम लोगों को गंभीर आर्थिक और मानसिक नुकसान हो रहा है। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, करोड़ों लोग इससे प्रभावित हुए हैं और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा तथा वित्तीय पारदर्शिता को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं।

ED अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कार्रवाई हो सकती है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि प्रचार के नाम पर मिली रकम किन-किन माध्यमों से ली गई और उसका उपयोग कैसे किया गया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/eds-big-action-in-betting-case-property-of-many-celebs/article-40477

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.