भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरे बेटे के जन्म की अनोखे अंदाज में दी खुशखबरी

बॉलीवुड

On

कॉमेडियन भारती सिंह 19 दिसंबर को दूसरी बार बनीं मां, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को दी जानकारी

मशहूर कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट भारती सिंह और उनके पति, लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। कपल ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में साझा किया, जिसके बाद उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज़ से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

भारती और हर्ष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो भारती के मैटरनिटी शूट के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में नीले रंग से लिखा संदेश दिखाई देता है, जिससे उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म की पुष्टि की। पोस्ट के साथ हर्ष लिम्बाचिया ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “फिर से एक बेटा हुआ… लिम्बाचिया एंड सन्स।”

सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं

पोस्ट सामने आते ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अदा खान, ईशा गुप्ता, सृति झा, करिश्मा तन्ना, मुक्ति मोहन, गौतम रोडे और शरद मल्होत्रा सहित कई कलाकारों ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की।

फैंस ने भी इस पोस्ट पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वे बेटी की उम्मीद कर रहे थे, तो कुछ ने लिखा कि अगली बार बेटी जरूर होगी। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों के साथ हल्के-फुल्के कमेंट्स भी खूब देखने को मिले।

पहले से ही चाहती थीं दूसरा बच्चा

भारती सिंह पहले भी कई इंटरव्यू में यह बात कह चुकी हैं कि वह दूसरा बच्चा चाहती थीं और इस बार उन्हें बेटी की उम्मीद थी। हालांकि बेटे के जन्म से भी वह बेहद खुश हैं। उनके करीबियों का कहना है कि भारती परिवार को लेकर हमेशा भावुक और सकारात्मक रही हैं।

शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती सिंह उस समय मुंबई में एक कुकिंग रियलिटी शो की शूटिंग कर रही थीं, जब अचानक उनका वॉटर बैग फट गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

2017 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी 3 दिसंबर 2017 को गोवा में हुई थी। इसके बाद 3 अप्रैल 2022 को उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। अब तीन साल बाद परिवार में एक और सदस्य के आने से कपल की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

भारती सिंह फिलहाल टीवी के लोकप्रिय शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की होस्ट हैं और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही फिर से स्क्रीन पर लौटेंगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bharti-singh-and-harsh-limbachiyaas-house-echoed-once-again-with/article-40484

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.