‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद पर बोले मिथुन चक्रवर्ती – “फिल्म में दिखाई है सच्चाई, ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा था पूर्व-नियोजित”

Bollywood NEWS

वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस चुकी है। पश्चिम बंगाल में ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुए हंगामे पर मिथुन ने बड़ा बयान दिया है।

 “फिल्म दिखाएगी 1946 का सच”

मिथुन ने कहा कि ‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी नोआखाली नरसंहार पर आधारित है। यह घटना 1946 में हुई थी और आज की पीढ़ी को इसके बारे में जानना बेहद ज़रूरी है। उनके मुताबिक, “विवेक अग्निहोत्री ऐसी फिल्में बनाते हैं जिनमें तथ्य और सबूत होते हैं। यह फेक कहानी नहीं है, बल्कि असली इतिहास है।”

ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा क्यों?

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान हुए विरोध पर मिथुन बोले –
“लोगों ने ट्रेलर देखा भी नहीं और तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह सब पहले से प्लान किया हुआ था। अगर किसी सीन पर आपत्ति होती तो मैं मानता, लेकिन बिना देखे विरोध करना समझ से परे है।”

“यह पॉलिटिकल फिल्म नहीं”

कई लोग इस फिल्म को राजनीति से जोड़ रहे हैं। इस पर मिथुन ने सफाई दी –
“यह कोई राजनीतिक फिल्म नहीं है। हमारा मकसद सिर्फ सच्चाई को दिखाना है। जब फिल्म बन रही थी तब ऐसी स्थिति नहीं थी, बाद में माहौल बिगड़ा। अगर लोग जोड़ना चाहते हैं, तो जोड़ने दीजिए।”

FIR पर भी दिया जवाब

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर दर्ज हुई FIR को लेकर मिथुन ने कहा –
“वो लोग केस करेंगे, हम कोर्ट जाएंगे। सच्चाई को कोई नहीं रोक सकता। ट्रेलर को भले रोकने की कोशिश हुई, लेकिन यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।”

“गलत तरीके से कुछ नहीं दिखाया”

गोपाल मुखर्जी के पोते द्वारा लगाए गए आरोपों पर मिथुन ने कहा –
“पहले फिल्म देखिए, फिर बोलिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। बिना देखे आरोप लगाना ठीक नहीं।”

मिथुन का किरदार – “फिल्म की आत्मा”

फिल्म में मिथुन ‘मैड मैन’ का किरदार निभा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा –
“यह किरदार असल में पागल नहीं है। वह सच्चाई की आवाज़ बुलंद करता है। उसे प्रताड़ित किया जाता है, लेकिन फिल्म के अंत में पता चलता है कि वही इसकी आत्मा है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद पर बोले मिथुन चक्रवर्ती – “फिल्म में दिखाई है सच्चाई, ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा था पूर्व-नियोजित”

Bollywood NEWS

 “फिल्म दिखाएगी 1946 का सच”

मिथुन ने कहा कि ‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी नोआखाली नरसंहार पर आधारित है। यह घटना 1946 में हुई थी और आज की पीढ़ी को इसके बारे में जानना बेहद ज़रूरी है। उनके मुताबिक, “विवेक अग्निहोत्री ऐसी फिल्में बनाते हैं जिनमें तथ्य और सबूत होते हैं। यह फेक कहानी नहीं है, बल्कि असली इतिहास है।”

ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा क्यों?

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान हुए विरोध पर मिथुन बोले –
“लोगों ने ट्रेलर देखा भी नहीं और तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह सब पहले से प्लान किया हुआ था। अगर किसी सीन पर आपत्ति होती तो मैं मानता, लेकिन बिना देखे विरोध करना समझ से परे है।”

“यह पॉलिटिकल फिल्म नहीं”

कई लोग इस फिल्म को राजनीति से जोड़ रहे हैं। इस पर मिथुन ने सफाई दी –
“यह कोई राजनीतिक फिल्म नहीं है। हमारा मकसद सिर्फ सच्चाई को दिखाना है। जब फिल्म बन रही थी तब ऐसी स्थिति नहीं थी, बाद में माहौल बिगड़ा। अगर लोग जोड़ना चाहते हैं, तो जोड़ने दीजिए।”

FIR पर भी दिया जवाब

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर दर्ज हुई FIR को लेकर मिथुन ने कहा –
“वो लोग केस करेंगे, हम कोर्ट जाएंगे। सच्चाई को कोई नहीं रोक सकता। ट्रेलर को भले रोकने की कोशिश हुई, लेकिन यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।”

“गलत तरीके से कुछ नहीं दिखाया”

गोपाल मुखर्जी के पोते द्वारा लगाए गए आरोपों पर मिथुन ने कहा –
“पहले फिल्म देखिए, फिर बोलिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। बिना देखे आरोप लगाना ठीक नहीं।”

मिथुन का किरदार – “फिल्म की आत्मा”

फिल्म में मिथुन ‘मैड मैन’ का किरदार निभा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा –
“यह किरदार असल में पागल नहीं है। वह सच्चाई की आवाज़ बुलंद करता है। उसे प्रताड़ित किया जाता है, लेकिन फिल्म के अंत में पता चलता है कि वही इसकी आत्मा है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/mithun-chakraborty-spoke-on-the-bengal-files-controversy-there-was-an/article-31086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.