हार्वेस्टर मशीन के नीचे मिला 13 वर्षीय बच्चे का शव, हत्या की आशंका

Dewas, MP

देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक 13 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव गांव के एक गोदाम के पास खड़ी हार्वेस्टर मशीन के नीचे पड़ा था।

 बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गणपति पूजा से लौटते समय हुआ था लापता

मृतक की पहचान वेदांश (13), पिता अरविंद सिंह झाला, निवासी कराड़िया परी के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम वेदांश ने घर पर गणेश आरती की और इसके बाद गांव के एक अन्य पंडाल में चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

ग्रामीणों ने हार्वेस्टर के नीचे देखा शव

काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को वेदांश का शव हार्वेस्टर के नीचे मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

जानकारी मिलते ही सोनकच्छ थाना प्रभारी आशीष राजपूत, एसडीओपी दीपा मांडवे और एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव पर कई जगह गंभीर चोटें थीं। घटना स्थल पर ही डॉग स्क्वॉड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

कक्षा 7वीं का छात्र था वेदांश

वेदांश गांव के स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र था। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन भी है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हार्वेस्टर मशीन के नीचे मिला 13 वर्षीय बच्चे का शव, हत्या की आशंका

Dewas, MP

 बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गणपति पूजा से लौटते समय हुआ था लापता

मृतक की पहचान वेदांश (13), पिता अरविंद सिंह झाला, निवासी कराड़िया परी के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम वेदांश ने घर पर गणेश आरती की और इसके बाद गांव के एक अन्य पंडाल में चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

ग्रामीणों ने हार्वेस्टर के नीचे देखा शव

काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को वेदांश का शव हार्वेस्टर के नीचे मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

जानकारी मिलते ही सोनकच्छ थाना प्रभारी आशीष राजपूत, एसडीओपी दीपा मांडवे और एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव पर कई जगह गंभीर चोटें थीं। घटना स्थल पर ही डॉग स्क्वॉड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

कक्षा 7वीं का छात्र था वेदांश

वेदांश गांव के स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र था। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन भी है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-13-year-old-child-found-under/article-32035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.