‘रांझणा’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट: आनंद एल. राय पर 84 करोड़ का कानूनी दावा

बालीवुड न्यूज़

On

एरोस इंटरनेशनल ने ‘तेरे इश्क में’ को बताया अनधिकृत विस्तार, ब्रांड वैल्यू को नुकसान का आरोप

फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा विवाद सामने आया है। प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए फिल्ममेकर आनंद एल. राय और उनकी कंपनी कलर येलो मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

एरोस का आरोप है कि आनंद एल. राय की आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को प्रचार के दौरान जानबूझकर उनकी सुपरहिट फिल्म ‘रांझणा’ (2013) से जोड़ा गया। कंपनी का कहना है कि इसे ‘स्पिरिचुअल सीक्वल’ के तौर पर पेश कर उनकी फिल्म की पहचान और प्रतिष्ठा से व्यावसायिक लाभ उठाया गया, जबकि इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई।

हाईकोर्ट में दायर याचिका के अनुसार, यह मामला ट्रेडमार्क उल्लंघन, कॉपीराइट उल्लंघन और पासिंग ऑफ जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा है। एरोस ने दावा किया है कि ‘रांझणा’ उनकी प्रमुख बौद्धिक संपत्ति है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी, और उसकी लोकप्रियता का गलत इस्तेमाल किया गया।

कंपनी का यह भी कहना है कि ‘तेरे इश्क में’ के टीजर, प्रोमो और मार्केटिंग कैंपेन में बार-बार ‘रांझणा’ का संदर्भ दिया गया। इसके अलावा, लोकेशन, म्यूजिक टोन और इमोशनल थीम्स भी जानबूझकर पहले वाली फिल्म से मिलती-जुलती रखी गईं, जिससे दर्शकों में भ्रम पैदा हुआ।

दिलचस्प बात यह है कि ‘रांझणा’ का निर्देशन भी आनंद एल. राय ने ही किया था, लेकिन उस फिल्म के प्रोडक्शन और वितरण अधिकार एरोस इंटरनेशनल के पास थे। वहीं, ‘तेरे इश्क में’ को आनंद राय अपने बैनर कलर येलो मीडिया के तहत बना रहे हैं, जिसमें धनुष और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

एरोस ने अदालत में पोस्टर्स, टीजर, प्रमोशनल क्लिप्स और इंटरव्यूज को सबूत के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने इस कथित नुकसान के लिए ₹84 करोड़ के मुआवजे की मांग की है।

एरोस के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक फिल्म का नहीं, बल्कि रचनात्मक अधिकारों और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा से जुड़ा है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर आनंद एल. राय या उनकी प्रोडक्शन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी को तय की है। फिल्म इंडस्ट्री की नजरें अब इस कानूनी लड़ाई के अगले मोड़ पर टिकी हुई हैं।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/raanjhanaa-controversy-reaches-high-court-legal-claim-of-rs-84/article-43450

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.