हिजाब और इंडस्ट्री छोड़ने पर सना खान का खुलासा: यह मेरा फैसला था, किसी ने मजबूर नहीं किया

बालीवुड न्यूज़

On

पति अनस सैयद को बताया जिंदगी का मार्गदर्शक, ‘ब्रेनवॉश’ के आरोपों पर दी दो टूक प्रतिक्रिया

पूर्व अभिनेत्री सना खान ने हिजाब पहनने और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक बार फिर साफ शब्दों में अपनी बात रखी है। हाल ही में वह एक्ट्रेस रश्मि देसाई के यूट्यूब चैनल पर अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने अपने जीवन के बड़े फैसलों और उनसे जुड़ी गलत धारणाओं पर खुलकर बातचीत की।

सना खान ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया, जिनमें कहा जाता है कि उन्हें शादी या हिजाब के लिए ब्रेनवॉश किया गया। उन्होंने कहा कि किसी इंसान को जबरदस्ती बदला नहीं जा सकता। बदलाव तभी आता है, जब व्यक्ति खुद उसे स्वीकार करता है। उनके मुताबिक, वह अपने जीवन में शांति और स्थिरता चाहती थीं, जो उन्हें इस रास्ते पर चलकर मिली।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी। शादी तय होने तक उनके माता-पिता के अलावा किसी को भी दूल्हे की पहचान नहीं पता थी। यहां तक कि शादी से जुड़े लोग भी इस बारे में अनजान थे। सना ने कहा कि उस समय वह अपने जीवन के सबसे बड़े बदलाव से गुजर रही थीं और हर चीज को बेहद सोच-समझकर कर रही थीं।

सना खान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पति अनस ने उन्हें मजबूर नहीं किया, बल्कि सही दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि जब इंसान खुद सही रास्ता ढूंढ रहा होता है, तब एक सही साथी का साथ बहुत मायने रखता है। उनके मुताबिक, अनस उनके लिए एक मार्गदर्शक की तरह हैं, जिन्होंने उन्हें बेहतर इंसान बनने में मदद की।

बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर सना ने कहा कि जब आपका माहौल ठीक नहीं होता, तो आप अक्सर ऐसे निर्णय ले लेते हैं, जो लंबे समय में नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने महसूस किया कि शोहरत और पैसा सब कुछ नहीं होते। अंत में इंसान को सुकून चाहिए, जो उन्हें इंडस्ट्री से बाहर आकर मिला।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी का ज्यादातर खर्च उनके पति और उनके परिवार ने उठाया, जो आमतौर पर समाज में देखने को नहीं मिलता। सना ने इसे सम्मान और समझ का उदाहरण बताया।

गौरतलब है कि सना खान ने अक्टूबर 2020 में सोशल मीडिया के जरिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह अब अपनी जिंदगी इंसानियत और आध्यात्मिकता के रास्ते पर बिताना चाहती हैं। इसके एक महीने बाद नवंबर 2020 में उन्होंने सूरत में अनस सैयद से सादगी भरे समारोह में शादी की।

आज सना खान दो बच्चों की मां हैं और लाइमलाइट से दूर अपने परिवार के साथ शांत और निजी जीवन जी रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने फैसलों से पूरी तरह संतुष्ट हैं और किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं समझतीं।

--------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/sana-khans-revelation-on-hijab-and-leaving-the-industry-it/article-43449

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.